Surya Gochar 2025: सूर्य देव का ज्योतिष में बहुत अहम स्थान है। इन्हें ग्रहों का राजा कहा जाता है। ये जिस राशि में उच्च के होते उसका आत्मविश्वास बढ़ाते हैं और अच्छी सेहत और शोहरत देते हैं। ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के गोचर का विशेष महत्व है। राशि परिवर्तन अगर सूर्य का हो तो ये महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि सूर्य को मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, धन-संपदा और आत्मा का कारक माना जाता है। इनके राशि परिवर्तन से देश और दुनिया पर भी प्रभाव पड़ता है। हर माह अपनी राशि बदलने वाले सूर्य वर्तमान में अपनी राशि सिंह में हैं और अत्यंत बलशाली हैं। 17 सितंबर को वह कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। बुध की राशि में आने से सूर्य की ताकत कुछ कम हो सकती है। इसके बावजूद इसका प्रभाव सभी कई राशियों के जातकों के जीवन पर में होगा। इस गोचर से 3 राशियां सबसे ज्यादा फायदे में रहेंगी।
वैदिक ज्योतिष के अनुसार, पिता के कारक सूर्य 17 सितंबर 2025 की रात 01.54 बजे कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में 17 अक्टूबर 2025 तक रहेंगे।
मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन छठे भाव में होगा। इससे इन्हें मेहनत के अनुरूप फल मिलेगा। करियर में स्थिरता रहेगी और ऊंचे पद पर बैठे लोग आपके काम से खुश होंगे। आपको बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। व्यापार में लाभ मिलेगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अनजाने स्रोतों से फायदा हो सकता है। सेहत अच्छी रहेगी, मगर बच्चों की सेहत पर खर्च हो सकता है।
धनु राशि : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में प्रवेश करना शुभ परिणाम देगा। सूर्य दशम भाव में गोचर करेगा, जिससे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होने की संभावना है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है और वे अपने काम से संतुष्ट होंगे। व्यापार में नई रणनीति से अच्छा लाभ कमा सकते हैं। प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होने से सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा और स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें