Get App

Surya Gochar 2026: सूर्य कर रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, इन राशिवालों की बढ़ेगी आय और आएगी सुख समृद्धि

Surya Gochar 2026: सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का राजा कहा जाता है। ये ग्रह जिस जातक की कुंडली में मजबूत होता है, उसे जीवन में मान-सम्मान और यश मिलता है। आज सूर्य ग्रह का कुंभ राशि में गोचर होने जा रहा है, जो इन राशियों के लिए बहुत लकी होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 13, 2026 पर 8:00 AM
Surya Gochar 2026: सूर्य कर रहे हैं कुंभ राशि में गोचर, इन राशिवालों की बढ़ेगी आय और आएगी सुख समृद्धि
सूर्य के इस गोचर से चार राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

Surya Gochar 2026: हिंदू धर्म में सूर्य को प्रत्यक्ष देव माना गया है। इनका महत्व धार्मिक और ज्योतिषीय दोनों रूप में है। ज्योतिष शास्त्र में ये ग्रहों के राजा हैं और जिस जातक की कुंडली में मजबूत स्थिति में होते, उसे मान-सम्मान, यश, समृद्धि, सेहत किसी चीज के लिए निराश नहीं करते हैं। ये ग्रह भी अन्य ग्रहों की तरह समय-समय पर अपना स्थान यानी राशि परिवर्तन करता रहता है। सूर्य के राशि परिवर्तन को संक्रांति कहा जाता है। सूर्य लगभग 30 दिनों तक किसी राशि में रहते हैं और पूरे साल में सभी 12 राशियों में भ्रमण करते हैं। अब एक बार फिर सूर्य के राशि परिवर्तन का समय हो गया है। ये ग्रह मकर राशि ये निकल कर आज कुंभ राशि में गोचर करेगा। सूर्य के इस गोचर से चार राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां?

धनु राशि : धनु राशि के लिए सूर्यदेव नवम भाव के स्वामी होकर तृतीय भाव (साहस का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आपके पराक्रम और संवाद कौशल में बढ़ोतरी होगी। छोटी यात्राओं और नई सीख से आपको लाभ मिल सकता है।

मकर राशि : मकर राशि के लिए सूर्यदेव अष्टम भाव के स्वामी होकर द्वितीय भाव (धन और वाणी का क्षेत्र) में गोचर कर रहे हैं। आर्थिक मामलों में अनुशासन और स्पष्टता बनाए रखना बहुत जरूरी है। यह समय आपके जीवन में कुछ बड़े बदलाव लेकर आ सकता है।

कुंभ राशि : कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव सप्तम भाव के स्वामी होकर आपकी अपनी ही राशि (प्रथम भाव) में गोचर कर रहे हैं। आपके आत्मविश्वास में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी और आपको नेतृत्व करने के नए मौके मिलेंगे। रिश्तों में संतुलन बनाए रखने की जरूरत होगी।

मीन राशि : मीन राशि के लिए सूर्यदेव छठे भाव के स्वामी होकर द्वादश भाव में गोचर कर रहे हैं। यह समय आत्म-चिंतन, आध्यात्मिक प्रगति और पुरानी समस्याओं को सुलझाने के लिए बेहतरीन है। सूर्यदेव की दृष्टि छठे भाव पर होने से आप अपनी बाधाओं को पार करने में सफल रहेंगे।

Trigrahi Yoga 2026: कुंभ राशि में तीन ग्रहों की युति करेगी 4 राशियों पर धनवर्षा, जानें कौन सी हैं ये राशियां

सब समाचार

+ और भी पढ़ें