Trigrahi Yoga 2026: कुंभ राशि में तीन ग्रहों की युति करेगी 4 राशियों पर धनवर्षा, जानें कौन सी हैं ये राशियां

Trigrahi Yoga 2026: मकर राशि के बाद अब कुंभ राशि में कई ग्रहों का संयोग बन रहा है। इस राशि में तीन ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। यह योग चार राशियों के लिए विशेष रूप से फलदायी है। आइए जानें कौन से हैं ये ग्रह और किन राशियों को होगा फायदा

अपडेटेड Feb 12, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
कुंभ राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है।

Trigrahi Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि या नक्षत्र परिवर्तन को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ग्रहों का यह बदलाव निश्चित अंतराल पर उनकी अपनी चाल के अनुसार होता रहता है। लेकिन इसका असर सभी 12 राशियों पर पड़ता है। कई बार एक राशि में कई ग्रहों की युति भी देखने को मिलती है, जिससे दुर्लभ योग और राजयोगों का भी निर्माण होता है। फिलहाल ऐसी ही युति कुंभ राशि में बनी है, जिससे त्रिग्रही योग योग का निर्माण हो रहा है। इस राशि में बुध, शुक्र और राहु एक साथ मौजूद हैं।

राहु, बुध और शुक्र की मौजूदगी से बन रहा त्रिग्रही योग बौद्धिक चातुर्य, विलासिता और अचानक मिलने वाले लाभ का दुर्लभ मिलन है। राहु इसमें 'धुंए' की तरह है जो बुध (बुद्धि) और शुक्र (सुख) के प्रभाव को कई गुना बढ़ा रहा है। कुंभ राशि में बन रहा यह योग इन 4 राशियों के लिए किसी 'लॉटरी' से कम नहीं है।

इन राशियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा

मेष राशि : त्रिग्रही योग आपके आय स्थान यानी 11वें भाव में बन रहा है। इससे आय के नए स्रोत खुलेंगे। पुराने निवेश से अचानक धन लाभ हो सकता है। राहु की उपस्थिति आपको किसी बड़े नेटवर्क के माध्यम से बड़ी सफलता दिला सकती है।

वृषभ राशि : यह योग आपके 10वें भाव यानी कर्म स्थान में बन रहा है। शुक्र आपकी राशि के स्वामी हैं, इसलिए करियर में जबरदस्त उछाल आएगा। तकनीकी क्षेत्र (IT), मीडिया या कला से जुड़े लोगों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है।

मिथुन राशि : बुध और राहु की यह युति आपके भाग्य स्थान में है। इससे आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। धर्म और अध्यात्म की ओर झुकाव बढ़ेगा। आप अपनी चतुराई से काम निकलवाने में सफल रहेंगे। दूर की यात्राएं सुखद और लाभदायक रहेंगी।


तुला राशि : यह युति आपके 5वें भाव, जो विद्या और संतान का है, में हो रही है। इससे रचनात्मक कार्यों में नाम होगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। छात्रों के लिए शोध और नई तकनीक सीखने का बेहतरीन समय है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shani Nakshatra Parivartan 2026: तीन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होंगे 5 महीने, शनि करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।