Shani Nakshatra Parivartan 2026: तीन राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होंगे 5 महीने, शनि करने जा रहे नक्षत्र परिवर्तन

Shani Nakshatra Parivartan 2026: शनि को ज्योतिष शास्त्र में दंडाधिकारी और कर्मफलदाता के रूप में जाना जाता है। ये ग्रह साल 2026 में नक्षत्र परिवर्तन करेगा, जिससे तीन राशियों के शुभ समय की शुरुआत होगी। आइए जानें कब होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन और किन राशियों को मिलेगा इसका फायदा

अपडेटेड Feb 11, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
शनि देव 17 मई को उत्तरा भाद्रपद लक्षत्र से रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे।

Shani Nakshatra Parivartan 2026: हिंदू धर्म में ज्योतिष शास्त्र की गणनाओं को बहुत अहमियत दी जाती है। ज्योतिषीय गणनाओं के आधार पर ग्रहों की चाल से लेकर व्रत-त्योहार और मौसम आदि सबकी सही स्थिति का अनुमान लगाया जाता है। ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, सभी नौ ग्रह 12 राशियों और 27 नक्षत्रों में स्थान परिवर्तन करते रहते हैं। इसकी निर्धारित अवधि है और इसे ज्योतिष में सामान्य घटना माना जाता है। लेकिन कुछ ग्रहों का राशि या नक्षत्र परिवर्तन साधारण होकर भी बहुत असाधारण होता है। इनमें से एक है शनि ग्रह। यूं को किसी भी ग्रह के राशि या नक्षत्र परिवर्तन का असर हर सभी 12 राशियों पर होता है। लेकिन को शनि को गुस्से वाला और धीमी चाल से चलने वाला ग्रह माना जाता है, जो जातक को उसके कर्मों के आधार पर फल देता है। इसलिए इस ग्रह के राशि या नक्षत्र परिवर्तन पर सभी की नजर रहती है। ज्योतिष गणना के अनुसार, साल 2026 में शनि अपना नक्षत्र परिवर्तन करेगा, जिससे तीन राशियों को खूब लाभ हो सकता है।

कब होगा शनि का नक्षत्र परिवर्तन?

शनि देव 17 मई को उत्तरा भाद्रपद लक्षत्र से रेवती नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद शनि 17 अक्टूबर तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषविदों का कहना है कि शनि देव के रेवती नक्षत्र में जाने से तीन राशि के जातकों का भाग्योदय हो सकता है। इन राशि के जातकों को करीब 5 महीने तक जबरदस्त लाभ मिल सकते हैं।

सिंह राशि : आपकी आय से जुड़ी परेशानियां खत्म होने वाली हैं। लंबे समय से अटके कार्य पूरे होने की संभावना है। व्यापार में मुनाफा बढ़ेगा। कोई बड़ी डील या बड़ा कॉन्ट्रैक्ट आपके हाथ लग सकता है। जबरदस्त आर्थिक लाभ मिलेगा। नई रणनीति और योजना से सफलता के नए रास्ते खुलेंगे।

धनु राशि : शनि का नक्षत्र परिवर्तन धनु राशि वालों का भी भाग्य चमका सकता है। जीवन में चल रहे तनाव से राहत पाएंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। नया काम या व्यापार शुरू करने के लिए समय बहुत ही अच्छा है। विदेश में पढ़ाई का सपना साकार हो सकता है।

मकर राशि : शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश अत्यंत शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस दौरान आपको जीवन में कई सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेंगे। संतान या माता-पिता से जुड़ी किसी बड़ी चिंता से मुक्ति पाएंगे। लंबे समय से विवादित पैतृक संपत्ति का फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Shukra Nakshatra Gochar 2026: वैलेंटाइन डे से पहले नक्षत्र परिवर्तन करेगा प्रेम और सौंदर्य का कारक ग्रह, तीन राशियों का बदलेगा जीवन

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।