Lakshmi Narayan Yog 2026: ज्योतिष शास्त्र में लक्ष्मी नारायण राजयोग अत्यंत प्रभावशाली और शक्तिशाली माना जाता है। यह योग इसी महीने यानी मई 2026 के अंत में बनने जा रहा है। इस राजयोग का निर्माण शुक्र और बुध ग्रह के विशेष परिस्थिति में साथ आने पर होगा। ज्यातिष विशेषज्ञों का मानना है कि इस राजयोग के प्रभाव से मिथुन सहित 4 राशियों को जबरदस्त लाभ होगा। यह योग न सिर्फ इनकी तकदीर पलट सकता है, बल्कि इनके करियर में ग्रोथ का अच्छा अवसर बन सकता है। आईए जानें कब और कैसे बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग
शुक्र-बुध मनाएंगे लक्ष्मी नारायण राजयोग
धन और वैभव के कारक शुक्र देव 14 मई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। इसके बाद 29 मई को बुध देव भी इसी राशि में गोचर करेंगे। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी शुक्र और बुध एक साथ किसी राशि में आते हैं, तो लक्ष्मी-नारायण राजयोग बनता है। इस राजयोग को चार राशियों के लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। ज्यो ति षवि दों का कहना
मिथुन राशि : आपके अटके हुए काम दोबारा गति पकड़ सकते हैं। भाग्य का साथ मिलने से कई योजनाएं सफल होंगी। नौकरी बदलने या नया कारोबार शुरू करने के लिए समय अच्छा रहेगा। पेशेवर मोर्चे पर प्रमोशन मिल सकता है। बीमारियों से राहत पाएंगे। इस दौरान कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
कन्या राशि : कार्यस्थल पर आपकी सराहना होगी। मेहनत का अच्छा फल आपको मिलेगा। नौकरी में बदलाव या बेहतर अवसर की तलाश पूरी हो सकती है। समाज सेवा से जुड़े लोगों के लिए यह अवधि ज्यादा बेहतर हो सकती है। किसी अनुभवी मार्गदर्शक की सलाह लाभकारी सिद्ध होगी।
धनु राशि : कारोबारियों को आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है। कारोबार बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। यह समय विवाहित लोगों के लिए भी नई खुशियां लेकर आने वाला है। पार्टनर से मनमुटाव दूर होगा। दांपत्य जीवन में मिठास बढ़ेगी। साथ ही, सेहत पहले ये बेहतर होगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें