Gold Rate Today In India: अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और पश्चिमी एशिया में तनाव कम होने से गोल्ड जैसे सेफ हेवन एसेट की मांग कम हुई तो इसकी चमक फीकी हुई। आज 5 मई को गोल्ड की चमक लगातार दूसरे दिन फीकी पड़ी है। एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार दूसरे दिन गोल्ड सस्ता हुआ है। इन दो दिनों में 24 कैरट वाला गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹1320 और 22 कैरट वाला गोल्ड ₹1210 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट वाला दस ग्राम गोल्ड आज ₹10 और 22 कैरट वाला गोल्ड भी ₹10 सस्ता हुआ है। अब चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद दिल्ली में आज यह सस्ती हुई है और इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 कम हुए हैं।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
दो दिनों की स्थिरता के फिसली चांदी
चांदी की बात करें तो लगातार दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव कम हुए हैं। इससे पहले लगातार दो दिनों में एक किलो चांदी ₹15000 महंगी हुई थी। अब आज की बात करें तो दिल्ली में यह प्रति किग्रा ₹100 सस्ती होकर ₹2,64,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है। हालांकि चेन्नई में एक किलो चांदी का भाव ₹2,69,900 है यानी चारों महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में ही है।
आगे कैसी रहेगी गोल्ड की चाल?
WealthMills Securities के रिसर्च डायरेक्टर क्रांति बाथिनी के अनुसार डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से गोल्ड पर दबाव बना हुआ है। जब क्रूड महंगा होता है, तो डॉलर की मांग बढ़ती है, जिससे इसकी कीमतों पर असर पड़ता है। साथ ही अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कम होने से भी सोने पर दबाव है। क्रांति बाथिनी का कहना है कि पिछले कुछ सालों की तेजी के बाद सोना अभी कंसोलिडेशन फेज में है।
गोल्डमैन सैक्स का कहना है कि दुनिया के केंद्रीय बैंकों की गोल्ड की खरीदारी और अमेरिका में इंटरेस्ट रेट घटने की उम्मीद से गोल्ड में तेजी आएगी। हालांकि, गोल्डमैन सैक्स ने शॉर्ट टर्म में गोल्ड में नरमी का अनुमान जताया है। गोल्डमैन सैक्स का अनुमान है कि इस साल के आखिरी तक गोल्ड का प्राइस ₹1.63 लाख प्रति 10 ग्राम ($5,400 प्रति औंस) तक पहुंच जाएगा।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।