IPL 2026: इस साल का टूर्नामेंट कई मायनों में खास है, क्योंकि मेगा ऑक्शन के बाद टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार भी कुल 10 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ रही हैं। IPL 2026 का उद्घाटन मैच 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, में खेला गया। परंपरा के अनुसार, पहला मैच पिछले साल की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा।

IPL 2026: इस साल का टूर्नामेंट कई मायनों में खास है, क्योंकि मेगा ऑक्शन के बाद टीमों में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। इस बार भी कुल 10 टीमें खिताब के लिए आपस में भिड़ रही हैं। IPL 2026 का उद्घाटन मैच 28 मार्च 2026 को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, में खेला गया। परंपरा के अनुसार, पहला मैच पिछले साल की विजेता टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच होगा।

IPL Top story

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में लिया आलीशान फ्लैट, रेंट इतना कि हर महीने आ जाए नई लग्जरी कार!

श्रेयस अय्यर ने मुंबई के सबसे महंगे इलाके में लिया आलीशान फ्लैट, रेंट इतना कि हर महीने आ जाए नई लग्जरी कार!

Shreyas Iyer House: अय्यर ने इस आशियाने के लिए 3 साल का लीज एग्रीमेंट साइन किया है, जिसकी कुल वैल्यू 7.14 करोड़ रुपये है। इस घर का शुरुआती मंथली रेंट ही इतना ज्यादा है कि उतने में एक आम इंसान हर महीने एक लग्जरी गाड़ी या छोटा घर खरीद सकता है

आईपीएल शेड्यूल

  • मैच 34
  • बेंगलुरू
  • 24 Apr 2026
  • 07:30 pm
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु Vs गुजरात टाइटन्स
  • मैच 35
  • दिल्ली
  • 25 Apr 2026
  • 03:30 pm
दिल्ली कैपिटल्स Vs पंजाब किंग्स
  • मैच 36
  • जयपुर
  • 25 Apr 2026
  • 07:30 pm
राजस्थान रॉयल्स Vs सनराइज़र्स हैदराबाद
  • मैच 37
  • चेन्नई
  • 26 Apr 2026
  • 03:30 pm
चेन्नई सुपर किंग्स Vs गुजरात टाइटन्स
  • मैच 38
  • लखनऊ
  • 26 Apr 2026
  • 07:30 pm
लखनऊ सुपर जायंट्स Vs कोलकाता नाइट राइडर्स

आईपीएल प्लेयर प्रोफाइल

आईपीएल वेन्यू

मुंबई
कोलकाता
चेन्नई
बेंगलुरु

IPL वीडियो

Chinnaswamy Stadium Pitch Report: RCB vs GT IPL 2025 Match 14 Pitch Report Bangalore Pitch Report

Chinnaswamy Stadium Pitch Report: RCB vs GT IPL 2025 Match 14 Pitch Report | Bangalore Pitch Report M Chinnaswamy Stadium, Bangalore Pitch Report RCB vs GT 14th Match Pitch Report RCB vs GT IPL 2024 6th Match T20 Pitch Report M Chinnaswamy Stadium, Bangalore Pitch M Chinnaswamy Stadium, Bangalore Pitch Report RCB vs GT 14th Match Playing 11 RCB vs GT 14th IPL 2024 Match Pitch Report

Chinnaswamy Stadium Pitch Report: RCB vs GT IPL 2025 Match 14 Pitch Report Bangalore Pitch Report

आईपीएल FAQs

क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल की शुरुआत 2008 में हुई थी। इसके पहले सीजन में कुल 8 टीमों ने भाग लिया था। आईपीएल के पहले सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स बनीं। अब तक आईपीएल के कुल 18 सीजन हो चुके हैं। IPL 2026 19वां सीजन है।

दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत 2008 में हुई थी और तब से लेकर 2024 तक इसमें कई बड़े बदलाव हुए हैं। IPL की शुरुआत 8 टीमों से हुई थी, लेकिन बीच में टीमों की संख्या बढ़ी और घटी भी। IPL के 2011 सीजन में पुणे वॉरियर्स इंडिया और कोच्चि टस्कर्स केरल लीग में शामिल हुईं। 2011 में कोच्चि टस्कर्स और 2013 में पुणे वॉरियर्स इंडिया आईपीएल से हट गई।

2015 में स्पॉट फिक्सिंग करने की वजह से चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स पर दो साल के लिए बैन लग गया था। इन दोनों टीमों पर बैन लगने के बाद 2016 में गुजरात लॉयंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट नई फ्रेंचाइजी बनाई गई। साल 2017 में CSK और RR से बैन हटने के बाद गुजरात लॉयंस और राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीमें बंद हो गई।

2022 में फिर से 2 नई टीमें गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जायंट्स जोड़ी गईं, जिससे टीमों की संख्या अब 10 हो गई। 2011 से IPL में सेमीफाइनल की जगह क्वालिफायर और एलिमिनेटर फॉर्मेट लागू किया गया, जिससे टॉप पर रहने वाली 4 टीमों को ज्यादा मौके मिलने लगे।

पहले टीमें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती थीं, लेकिन कुछ सालों से मेगा ऑक्शन में नई टीमों को बैलेंस बनाने के लिए बड़े बदलाव हुए। 2022 के मेगा ऑक्शन में हर टीम को 4 खिलाड़ियों को रिटेन करने की इजाजत दी गई। लीग में ड्रोन कैमरा, स्निकोमीटर, हॉकआई और अल्ट्राएज जैसी तकनीकों का इस्तेमाल बढ़ा। डीडीआरएस (डिसीजन रिव्यू सिस्टम) को 2018 में शामिल किया गया। 2023 से 'इम्पैक्ट प्लेयर' नियम जोड़ा गया, जिससे टीमें मैच के दौरान एक अतिरिक्त खिलाड़ी बदल सकती हैं।

बता दें कि पहले आईपीएल का प्रसारण सोनी नेटवर्क करता था, लेकिन 2018 से स्टार स्पोर्ट्स ने अधिकार ले लिए। 2023 में disney+ Hotstar और Jio Cinema ने डिजिटल स्ट्रीमिंग को फ्री किया। वहीं 2008 में आईपीएल की कुल ब्रांड वैल्यू करीब $1 बिलियन थी, जो 2023 में बढ़कर $10 बिलियन के पार चली गई।