Get App

Surya Gochar 2026 March: इन 5 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाएगा सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानें इसकी तारीख और कौन सी हैं ये राशियां?

Surya Gochar 2026 March: सूर्य देव एक राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद ये अगली राशि में प्रवेश करते हैं। अब सूर्य देव का गोचर मीन राशि में होने जा रहा है। इससे पांच राशियों के जीवन में मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानें कब होगा ये गोचर और कौन सी हैं ये राशियां

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 13, 2026 पर 8:00 AM
Surya Gochar 2026 March: इन 5 राशि वालों की मुश्किलें बढ़ाएगा सूर्य का मीन राशि में गोचर, जानें इसकी तारीख और कौन सी हैं ये राशियां?
मार्च में सूर्य देव अपने मित्र देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे।

Surya Gochar 2026 March: सूर्य देव को ज्योतिष शास्त्र में यश, कीर्ति और अच्छे स्वास्थ्य का कारक माना जाता है। यह किसी राशि में लगभग 30 दिनों तक रहते हैं। इसके बाद ये अगली राशि में गोचर करते हैं। सूर्य देव के गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ असर पड़ता है। मार्च में सूर्य देव एक बार फिर से राशि परिवर्तन करेंगे और अपने मित्र देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव का ये गोचर पांच राशियों के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। इस गोचर से पांच राशियों के जीवन में मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं। आइए जानें कब होगा उनका गोचर और कौन सी हैं ये राशियां?

कब होगा सूर्य का राशि परिवर्तन?

सूर्य का राशि परिवर्तन 15 मार्च को होगा। सूर्य देव इस दिन मध्यरात्रि 01:08 बजे मीन राशि में गोचर करेंगे। मीन में सूर्य की उपस्थिति 14 अप्रैल को सुबह 09:38 बजे तक है। लेकिन इसमें 5 राशिवालों को सावधान रहना होगा क्योंकि उन पर नकारात्मक असर हो सकता है।

मेष : सूर्य गोचर का असर मेष राशि के लिए काफी मुश्किल और महंगा होगा। बेवजह के झगड़ों से बचें और सेहत से जुड़ी दिक्कतों पर खास ध्यान दें। स्टूडेंट्स और कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी करने वालों को अच्छे नंबर लाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी।

सिंह : सूर्य सिंह राशि के स्वामी ग्रह हैं। मीन में सूर्य का गोचर सिंह राशिवालों पर मिला-जुला रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। माता-पिता के साथ अपने रिश्तों में मधुरता लाएं। सरकारी टेंडर के लिए अप्लाई करने के लिए ये अच्छा समय रहेगा। काम की जगह पर बेवहजह की बातों में न पड़ें।

कन्या : सूर्य का वैवाहिक घर से गोचर कन्या वालों को कई उतार-चढ़ाव का अनुभव कराएगा। अपने सौम्य स्वभाव के कारण, सूर्य मुश्किल हालात को आसानी से संभालने में आपकी मदद करेगा। फिर भी आपको पारिवारिक कलह और मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

धनु : सूर्य गोचर से धनु वालों को कई वजहों से परिवार में कलह और मानसिक परेशानी होगी। अपनी सेहत ध्यान रखें। दोस्तों और रिश्तेदारों से बुरी खबर मिल सकती है। कोर्ट-कचहरी के झगड़े को बाहर सुलझाना समझदारी होगी। पुश्तैनी प्रॉपर्टी से जुड़े मामले सुलझेंगे।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें