Surya Grahan 2025: साल का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण भी सितंबर के महीने में ही होने जा रहा है। हालांकि, 21 सितंबर को होने वाला ये सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार रात के समय होगा, इसलिए ये भारत में दिखाई नहीं देगा। भारत में नहीं दिखने के कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। लेकिन ज्योतिष विशेषज्ञों का मानना है कि इसका प्रभाव सभी राशियों पर आएगा।
