Surya Guru Yuti 2026: जनवरी से सिर्फ साल ही नहीं बदलेगा, बल्कि कई राशि वालों की किस्मत में भी बड़ा बदलाव आ सकता है। साल 2026 के पहले ही महीने में देवताओं के राजा सूर्य और देवगुरु बृहस्पति की अद्भुत और दुर्लभ युति बनेगी, जिससे 4 राशि वालों को लाभ ही लाभ हो सकता है। 10 जनवरी को दोनों ग्रह एक दुर्लभ संयोग बनाने जा रहे हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, इस दिन सूर्य और बृहस्पति एक दूसरे से 180 डिग्री कोण पर स्थित होंगे, जिससे दुर्लभ योग बनेगा। ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार इस संयोग से इन राशियों को आर्थिक मोर्चे पर अचानक लाभ मिल सकता है। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां
मेष राशि : सूर्य-गुरु की ये प्रति युति मेष राशि के जातकों की प्रतिष्ठा और सम्मान में वृद्धि करेगी। प्रशासन, सरकार या राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिल सकता है। लंबे समय से अटके कार्यों में तेजी आ सकती है। व्यापार में मुनाफा डबल हो सकता है।
कर्क राशि : गुरु-सूर्य की प्रति युति से कर्क राशि वालों का आत्मबल मजबूत होगा। इन्हें संतान से जुड़ी खुशी या शुभ समाचार मिल सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। नए निवेश लाभदायक सिद्ध हो सकते हैं और आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आय में वृद्धि संभव है।
तुला राशि : तुला राशि के लिए यह योग आर्थिक रूप से सकारात्मक संकेत दे रहा है। आमदनी के नए रास्ते खुलने वाले हैं। साझेदारी में किए गए व्यापार से अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। व्यक्तित्व में निखार आएगा और सामाजिक स्तर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। आपको प्रॉपर्टी आदि से भी लाभ मिल सकता है।
धनु राशि : धनु राशि के स्वामी गुरु ग्रह हैं। इसलिए यह योग इस राशि के जातकों के लिए विशेष फलदायी रहेगा। यात्रा के अवसर बन सकते हैं। गुप्त स्रोतों से धन की प्राप्ति हो सकती है। इस दारौन आपको पिता और गुरुजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, जिससे कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। पार्टनर के सहयोग से कुछ बड़े और जरूरी कार्य पूरे हो सकते हैं।