Ketu Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में केतु को रहस्य से भरपूर दुष्ट ग्रह के रूप में जाना जाता है। ये जातक की कुंडल में पूरी तरह से उथल-पुथल मचाने का दम रखता है। इस ग्रह का न तो उसका अपना शरीर है, न स्पष्ट रूप है, फिर भी यह भीतर तक झकझोर देता है। लेकिन, ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार केतु को त्याग, विरक्ति और मोक्ष की ओर ले जाने वाला ग्रह माना जाता है। केतु ग्रह की राक्षसी उत्पत्ति नकारात्मक नहीं, बल्कि भौतिक भ्रम और अहंकार का प्रतीक मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार, केतु पूर्व जन्मों के कर्मों का प्रतिनिधित्व करता है। आइए जानें नए साल में केतु के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा?
नए साल में केतु 25 जनवरी 2026 को पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र के द्वितीय चरण से निकलकर प्रथम चरण में प्रवेश करेंगे। यह गोचर कुछ राशियों के लिए चुनौतियां बढ़ा सकता है, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह शुभ संकेत लेकर आएगा। केतु का यह प्रभाव विशेष रूप से उन लोगों के लिए लाभकारी होगा, जो लंबे समय से मेहनत कर रहे हैं लेकिन परिणाम नहीं मिल पा रहे थे।
वृषभ राशि : वृषभ राशि वालों के लिए केतु का यह गोचर बेहद शुभ रहने वाला है। लंबे समय से मन में दबी कोई इच्छा अब पूरी हो सकती है। इस दौरान आपका रुझान धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर बढ़ेगा। निवेश को लेकर नई योजनाएं बनेंगी और वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बन रहे हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के संकेत हैं और घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। यह समय नई उम्मीद और सफलता का संकेत दे रहा है।
सिंह राशि : इस राशि के जातकों के लिए यह गोचर सकारात्मक ऊर्जा लेकर आएगा। जीवन में कोई नया व्यक्ति प्रवेश कर सकता है, जो भविष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। परिवार के साथ नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में अनुकूलता रहेगी और विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाहा अवसर मिल सकता है और किसी बड़ी समस्या का समाधान भी निकल सकता है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें