Gold Rate Today In India: सोने और चांदी की चमक लगातार बढ़ती जा रही है। आज लगातार दूसरे दिन इनके भाव ऊपर चढ़े हैं। गोल्ड की बात करें तो दो दिनों की स्थिरता के बाद आज इसके भाव लगातार दूसरे दिन उछले हैं। राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट गोल्ड प्रति दस ग्राम ₹10 और 22 कैरट गोल्ड भी ₹10 महंगा हुआ है। दो दिन में 24 कैरट गोल्ड के भाव प्रति दस ग्राम ₹1980 और 22 कैरट गोल्ड के भाव ₹1810 बढ़े हैं। अब चांदी की बात करें तो एक किलो चांदी भी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन महंगी हुई है। एक दिन की स्थिरता के बाद दो दिनों में एक किलो चांदी ₹5100 महंगी हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
एक दिन की स्थिरता के बाद चांदी लगातार दूसरे दिन महंगी
चांदी की बात करें तो एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार दो दिनों में दिल्ली में इसके भाव प्रति किग्रा ₹5100 बढ़े हैं। इससे पहले एक दिन चांदी स्थिर थी और उससे एक दिन पहले चांदी के भाव ₹5000 बढ़े थे और उससे भी पहले एक दिन में एक किलो चांदी ₹2000 सस्ती हुई थी। अब आज 23 दिसंबर की बात करें तो आज दिल्ली में चांदी ₹2,19,100 प्रति किलोग्राम में बिक रही है। आज इसके भाव प्रति किग्रा ₹100 बढ़े हैं। बाकी अहम महानगरों की बात करें तो मुंबई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है लेकिन चेन्नई में चांदी के भाव प्रति किग्रा ₹2,31,100 हैं यानी कि चारों बड़े महानगरों में सबसे महंगी चांदी चेन्नई में है।
अमेरिकी अर्थशास्त्री और दिग्गज मार्केट स्ट्रैटेजिस्ट एड यार्डेनी (Ed Yardeni) का मानना है कि इस दशक के अंत तक सोने में जबरदस्त तेजी देखने को मिल सकती है। CNBC-TV18 के मुताबिक, Yardeni Research के प्रेसिडेंट एड यार्डेनी का कहना है कि 2029 तक सोने की कीमत प्रति औंस $10,000 तक पहुंच सकती है। अभी अंतरराष्ट्रीय बाजार में न्यूयॉर्क स्थित COMEX पर सोने की कीमत करीब प्रति औंस $4,400 के आसपास चल रही है। भारतीय बाजार की बात करें तो इस रफ्तार से यानी कि साल 2029 तक 127% की तेजी के साथ गोल्ड ₹3.00 लाख के पार पहुंच जाएगा। एड यार्डेनी का कहना है कि निवेश पोर्टफोलियो में सोने की भूमिका आज भी उतनी ही अहम है। उनके मुताबिक, इतिहास बताता है कि जब-जब सोने में बड़ी रैली आई है, वह अक्सर लोगों की उम्मीद से कहीं ज्यादा दूर तक गई है।