Surya Mangal Yuti 2025: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साल 2025 खट्टी-मीठी यादें देकर अब जाने वाला है। लेकिन इससे पहले इस साल के आखिरी महीने में धनु राशि में दो पावरफुल ग्रहों की युति चार राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार लेकर आएगी। खास बात ये है कि ये राशियां इस युति के साथ ही नए साल में प्रवेश करेंगी। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल को मजबूत ग्रहों के रूप में जाना जाता है। सूर्य जहां ग्रहों के राजा हैं, वहीं मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इन दोनों ग्रहों का संयोग दिसंबर माह के मध्य में बनेगा और नए साल की शुरुआत के कुछ दिनों तक जारी रहेगा।
सूर्य और मंगल धनु राशि में 16 दिसंबर को एक साथ आएंगे और 14 जनवरी 2026 तक ये स्थिति जारी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में इसे दुर्लभ संयोग माना जा रहा है, क्योंकि यह दोनों ही ग्रह अग्नि तत्व वाले हैं। इनके साथ आने से प्रभावित जातक हालात तेजी से बदलते हैं और बड़े फैसले के योग बनते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, यह युति आर्थिक स्थिति, करियर, रिश्तों और विचारधारा को भी प्रभावित करेगी। आइए जानें ग्रहों के इस संयोग से किन राशियों की किस्तम पलटेगी
सिंह राशि : सूर्य-मंगल का यह संयोग सिंह राशि वालों के पंचम भाव में होगा। संतान संबंधी गतिविधियों में लाभ पाएंगे। अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। समाज में पहचान बढ़ सकती है। दोस्तों से सहायता मिल सकती है, लेकिन भरोसा सोच-समझकर करें। निवेश के मामलों में फायदा हो सकता है। रचनात्मक कामों में सफलता दिख रही है। हर कार्य में संतुलन बनाए रखें। उपलब्धियों से भरा साबित होगा।
तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए सूर्य मंगल की युति तीसरे भाव में होगी। साहस और कार्यक्षमता बढ़ेगी। भाग्य भी साथ देता हुआ दिख रहा है। करियर में नए अवसर उभर सकते हैं। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। आध्यात्मिक सोच प्रबल होगी। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। मीडिया, लेखन, संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासतौर पर फलदायी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर फायदा होगा।
मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए यह संयोग आपके द्वादश भाव में बनेगा। विरोधियों पर जीत हासिल करने के योग भी मजबूत हैं। विदेश या दूसरे शहर से जुड़े मामलों में गति आएगी। आध्यात्मिकता और ध्यान की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से चलते हुए और अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहकर आप इस समय को आसानी से संभाल सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें