Get App

Surya Mangal Yuti 2025: दिसंबर में धनु राशि में इन दो ग्रहों की युति कराएगी चार राशियों को बंपर लाभ, जानें कब से कब तक रहेगा इनका साथ

Surya Mangal Yuti 2025: दिसंबर के मध्य में धनु राशि में सूर्य और मंगल ग्रह का संयोग बनने से चार राशि वालों को बंपर लाभ हो सकता है। ग्रहों का ये अद्भुत संयोग नए साल के शुरुआती दिनों में भी बना रहेगा, जिससे करियर, धन, रिश्ते और आत्मविश्वास में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 05, 2025 पर 8:00 AM
Surya Mangal Yuti 2025: दिसंबर में धनु राशि में इन दो ग्रहों की युति कराएगी चार राशियों को बंपर लाभ, जानें कब से कब तक रहेगा इनका साथ
सूर्य और मंगल धनु राशि में 16 दिसंबर को एक साथ आएंगे।

Surya Mangal Yuti 2025: नए साल का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। साल 2025 खट्टी-मीठी यादें देकर अब जाने वाला है। लेकिन इससे पहले इस साल के आखिरी महीने में धनु राशि में दो पावरफुल ग्रहों की युति चार राशि वालों के जीवन में शुभ समाचार लेकर आएगी। खास बात ये है कि ये राशियां इस युति के साथ ही नए साल में प्रवेश करेंगी। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और मंगल को मजबूत ग्रहों के रूप में जाना जाता है। सूर्य जहां ग्रहों के राजा हैं, वहीं मंगल को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। इन दोनों ग्रहों का संयोग दिसंबर माह के मध्य में बनेगा और नए साल की शुरुआत के कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

सूर्य और मंगल धनु राशि में 16 दिसंबर को एक साथ आएंगे और 14 जनवरी 2026 तक ये स्थिति जारी रहेगी। ज्योतिष शास्त्र में इसे दुर्लभ संयोग माना जा रहा है, क्योंकि यह दोनों ही ग्रह अग्नि तत्व वाले हैं। इनके साथ आने से प्रभावित जातक हालात तेजी से बदलते हैं और बड़े फैसले के योग बनते हैं। ज्योतिषियों के अनुसार, यह युति आर्थिक स्थिति, करियर, रिश्तों और विचारधारा को भी प्रभावित करेगी। आइए जानें ग्रहों के इस संयोग से किन राशियों की किस्तम पलटेगी

सिंह राशि : सूर्य-मंगल का यह संयोग सिंह राशि वालों के पंचम भाव में होगा। संतान संबंधी गतिविधियों में लाभ पाएंगे। अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। धन लाभ के नए अवसर बनेंगे। समाज में पहचान बढ़ सकती है। दोस्तों से सहायता मिल सकती है, लेकिन भरोसा सोच-समझकर करें। निवेश के मामलों में फायदा हो सकता है। रचनात्मक कामों में सफलता दिख रही है। हर कार्य में संतुलन बनाए रखें। उपलब्धियों से भरा साबित होगा।

तुला राशि : तुला राशि वालों के लिए सूर्य मंगल की युति तीसरे भाव में होगी। साहस और कार्यक्षमता बढ़ेगी। भाग्य भी साथ देता हुआ दिख रहा है। करियर में नए अवसर उभर सकते हैं। यात्राएं फायदेमंद रहेंगी। आध्यात्मिक सोच प्रबल होगी। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। मीडिया, लेखन, संचार और मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए यह समय खासतौर पर फलदायी साबित हो सकता है। कुल मिलाकर फायदा होगा।

मकर राशि : मकर राशि वालों के लिए यह संयोग आपके द्वादश भाव में बनेगा। विरोधियों पर जीत हासिल करने के योग भी मजबूत हैं। विदेश या दूसरे शहर से जुड़े मामलों में गति आएगी। आध्यात्मिकता और ध्यान की ओर आकर्षण बढ़ सकता है। योजनाबद्ध तरीके से चलते हुए और अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहकर आप इस समय को आसानी से संभाल सकते हैं।

कुंभ राशि : सूर्य-मंगल की युति कुंभ राशि वालों के एकादश भाव में होगी। आय बढ़ने और मनचाही इच्छाएं पूरी होने के योग बन रहे हैं। दोस्तों से लाभ मिलने की संभावना है। पढ़ाई, कला और क्रिएटिव कामों में सफलता मिलेगी। अहंकार पर काबू रखें और अनुभवी लोगों की सलाह लें। यही संतुलन आपको श्रेष्ठ उपलब्धियां दिलाएगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें