Surya Nakshatra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना जाता है। इसलिए इनका स्थान परिवर्तन महत्वपूर्ण होता है। यूं भी सूर्य की स्थिति शुभ कार्यों में देखी जाती है। और ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, आत्मविश्वास, नेतृत्व आदि कारक ग्रह माना जाता है। सूर्य देव अप्रैल में भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य का यह गोचर मोहिनी एकादशी के दिन होने जा रहा है। उनका यह स्थान परिवर्तन यूं तो सभी राशियों पर असर डालेगा, लेकिन 4 राशियां विशेष रूप से लाभांवित होंगी।
कब होगा सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन ?
सूर्य का भरणी नक्षत्र में गोचर 27 अप्रैल 2026 की देर रात 1 बजकर 24 मिनट पर होगा। भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र हैं और सूर्य इस नक्षत्र में सूर्य 11 मई तक रहेंगे, इसके बाद कृतिका नक्षत्र में गोचर कर जाएंगे। इस नक्षत्र में सूर्य का गोचर कुछ राशि वालों के लिए सुख-सुविधा, धन और करियर में बड़ी सफलता मिलने के योग बनाएगा। यह गोचर 4 राशियों के लिए विशेष रूप से फलदायी होगा। आइए जानें इनके बारे में
मेष राशि : भरणी नक्षत्र में सूर्य का गोचर मेष राशि वालों के लिए बेहद लाभकारी रहेगा। इस राशि वालों के लिए नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। कार्यस्थल पर आपके काम की खूब तारीख होगी। आय के नए स्रोत खुलेंगे।
सिंह राशि : इस गोचर का सबसे अधिक लाभ आपको मिलेगा। आपकी किस्मत चमक जाएगी। बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा। पुराने अटके प्रोजेक्ट्स रफ्तार पकड़ेंगे। पैतृक संपत्ति से अच्छा लाभ होने की संभावना है।
कुंभ राशि : सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन आपको करियर में जबरदस्त तरक्की दिलाएगा। अटके काम बनने लगेंगे। धन लाभ के भी योग हैं। मनचाही नौकरी मिल सकती है। नया बिजनेस शुरू करने की सोच सकते हैं।
सूर्य देव की कृपा पाने के लिए करें ये उपाय
सूर्य देव की विशेष कृपा पाने के लिए रोज सुबह तांबे के लोटे में जल भरकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। ऐसा करने से आपकी कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत हो जाएगी।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें