Surya Shani Sanyog 2026: मकर संक्रांति पर पिता-पुत्र का मिलन तीन राशियों को बनाएगा मालामाल, जानें कौन सी हैं ये लकी राशियां

Surya Shani Sanyog 2026: मकर संक्रांति के दिन भगवान सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। मकर राशि उनके पुत्र शनि की राशि है। इस राशि में सूर्य का प्रवेश पिता-पुत्र के मिलन का संकेत माना जाता है। इस संयोग तीन राशियों को मालामाल बना सकता है। जानिए इनके बारे में

अपडेटेड Jan 14, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व होता है।

Surya Shani Sanyog 2026: 14 जनवरी को हर साल सूर्य और शनि का दुर्लभ संयोग बनता है, क्योंकि शनि देव सूर्य भगवान के पुत्र हैं और मकर शनि की राशि है। ज्योतिष में सूर्य-शनि को पिता-पुत्र के अलावा एक दूसरे का शत्रु भी माना गया है। लेकिन मकर संक्रांति ही इकलौता ऐसा दिन होता है, जब पिता सूर्य पुत्र शनि की राशि में गोचर करते हैं। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व होता है। इस तरह ये अवसर सूर्य और शनि के दुर्लभ संयोग की वजह बनता है। ज्योतिष के इन दोनों बेहद पावरफुल ग्रहों का संयोग सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। इस साल इस मिलन से तीन राशियां मालामाल हो सकती हैं। आइए जानें इस साल सूर्य-शनि के संयोग से लाभ पाने वाली इन राशियों के बारे में

वृषभ राशि : मकर संक्रांति के दिन सूर्य और शनि का मिलन वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ परिणाम लेकर आने वाला है। आपकी धन की स्थिति में सुधार होगा। पुराने निवेश या पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने के प्रबल योग बनेंगे। पारिवारिक और दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। स्वास्थ्य को लेकर चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

तुला राशि : शनि -शुक्रशु का मिलन तुला राशि वालों के लिए भी शुभ संकेत दे रहा है। आय में वृद्धि होगी। करियर-व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। नई दुकान, फैक्ट्री या नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। अधूरी इच्छाएं पूरी सकती हैं। पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य बढ़ेगा और आपसी समझ मजबूत होगी।

मीन राशि : सूर्य-शनि का यह मिलन मीन राशि वालों के लिए भी लाभकारी दिखाई दे रहा है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। भविष्य को लेकर नई योजनाओं पर काम शुरू कर सकते हैं। संपत्ति या पूर्व निवेश से फायदा होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। घर परिवार के अन्य सदस्यों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mangal Gochar 2026: मंगल का मकर राशि में गोचर तीन राशियों की बढ़ाएगा मुश्किल, जानें कौन सी हैं ये राशियां?


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।