Surya Shani Sanyog 2026: 14 जनवरी को हर साल सूर्य और शनि का दुर्लभ संयोग बनता है, क्योंकि शनि देव सूर्य भगवान के पुत्र हैं और मकर शनि की राशि है। ज्योतिष में सूर्य-शनि को पिता-पुत्र के अलावा एक दूसरे का शत्रु भी माना गया है। लेकिन मकर संक्रांति ही इकलौता ऐसा दिन होता है, जब पिता सूर्य पुत्र शनि की राशि में गोचर करते हैं। जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करते हैं, तब मकर संक्रांति का पर्व होता है। इस तरह ये अवसर सूर्य और शनि के दुर्लभ संयोग की वजह बनता है। ज्योतिष के इन दोनों बेहद पावरफुल ग्रहों का संयोग सभी 12 राशियों को प्रभावित करता है। इस साल इस मिलन से तीन राशियां मालामाल हो सकती हैं। आइए जानें इस साल सूर्य-शनि के संयोग से लाभ पाने वाली इन राशियों के बारे में
