सावन शिवरात्रि पर चमकने वाली है इन राशियों की किस्मत, भोलेनाथ बनाएंगे बिगड़े काम

आज सावन माह की शिवरात्रि मनाई जा रही है। इसके साथ ही आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग, गजकेसरी योग, नवपंचम राजयोग और भद्रावास योग का एक साथ निर्माण हो रहा है।

अपडेटेड Jul 23, 2025 पर 15:15
Story continues below Advertisement
आज सावन माह की शिवरात्रि मनाई जा रही है। इसके साथ ही आज कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि बुधवार का दिन है। आज सर्वार्थ सिद्धि योग, गजकेसरी योग, नवपंचम राजयोग और भद्रावास योग का एक साथ निर्माण हो रहा है।

जानकारी के मुताबिक चतुर्दशी तिथि आज देर रात 2 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 55 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मास शिवरात्रि या सावन शिवरात्रि का व्रत है। कहा जाता है कि आज के दिन कुछ राशियों पर महादेव की खास कृपा रहती है। तो आइए आपको बताते हैं कि आपकी राशि आपको कितना आगे पहुंचाती है।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। घर परिवार में आप अच्छा समय बिता पाएंगे। बड़े भाई-बहनों का सहयोग भी आपको प्राप्त होगा। आपके कुछ अटके हुए काम भी आज के दिन पूरे हो सकते हैं। किसी भी ऐसे काम को आज के दिन हाथ में न लें जिसे करने में आप पूरी तरह सक्षम नहीं है।
मेष राशि वालों के लिए उनका शुभ रंग- लाल और शुभ अंक- 03 है।

वृष राशि
बिजनेस में इस राशि के लोगों को बड़ा धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही आज के दिन गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। सामाजिक स्तर पर आप अपने बातों को खुलकर रख पाएंगे और लोग आपकी ओर आकर्षित भी होंगे। वृष राशि वालों के लिए उनका शुभ रंग नीला और शुभ अंक 04 है।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के लोगों का किसी को दिया हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जिसका उपयोग आप अन्य कार्य के लिए भी कर सकते हैं। शादीशुदा रिश्ते में चल रही अनबन आज खत्म हो सकती है , आपके रिश्ते में नयापन आएगा। इसके साथ ही स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। मिथुन राशि वालों के लिए उनका शुभ रंग सफेद और शुभ अंक 01 है।

कर्क राशि
आज आप किसी धार्मिक स्थल पर यात्रा के लिए जा सकते हैं, जहां आपके अशांत मन को शांति मिलेगी। बच्चे आज आपसे कुछ बात कर सकते हैं, आपको उनकी पूरी बात जरुर सुननी चाहिए। कला में रूचि रखने वालों को आज अनुभवी व्यक्तियों के साथ काम करने का मौका मिलेगा, जो उनके करियर को आगे बढ़ने में मदद करेगा। कर्क राशि वालों के लिए उनका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 06 है।

सिंह राशि
आज किसी काम को लेकर पड़ोसी से मदद मिलने की संभावना बन रही है। आज अचानक घर पर मेहमान का आगमन हो सकता है, परिवार में चहल – पहल बनी रहेगी। आपके द्वारा कही गई बातें सामाजिक स्तर पर लोगों को पसंद आएंगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इस राशि के कुछ जातक हिस्सा लेते देखे जा सकते हैं। इस राशि के लिए शुभ रंग है पीला और शुभ अंक 07।

कुम्भ राशि
कुम्भ राशि की सेहत में अच्छे बदलाव आने से आज के दिन का भरपूर लाभ उठा पाएंगे। खेलकूद में भी इस राशि के लोग हिस्सा ले सकते हैं। आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहने वाला है। आज आपके अटके हुए कार्य को गति मिलेगी, जिससे आपको सुकून मिलेगा। कुम्भ राशि के लिए शुभ रंगा नारंगी है और शुभ अंक 02।

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज आप बिजनेस में अपने सहयोगियों की मदद से आगे बढेंगे, आपके पेरेंट्स गर्व महसूस करेंगें। शिक्षा के क्षेत्र में जो परेशानियां बीते समय में आयी थीं उनका आपको हल आज के दिन मिल सकता है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना कार्यक्षेत्र में होगी। इस राशि के लिए आज के दिन खास रंग है नेवी ब्लू।

धनु राशि
ऑफिस में सहकर्मियों का साथ मिलेगा और आज आपका पेंडिग वर्क कम्पलीट हो जाएगा। दाम्पत्य जीवन में ताल – मेल बना रहेगा , बच्चे आज खूब उछल – कूद मंचाएंगे। बच्चों के साथ आज इस राशि के जातकों को बेहतरीन समय बिताने का मौका मिल सकता है। कुछ लोग आज के दिन किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्लान भी बना सकते हैं। आज के लिए शुभ रंग भूरा और शुभ अंक 07 है।

Story continues below Advertisement