Trigrahi Yoga 2026: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को आत्मा, पिता, स्वास्थ्य, मान-सम्मान, उच्च पद और प्रशासनिक क्षमता का कारक माना जाता है। ये ग्रह एक राशि में कम से कम 30 दिनों के लिए गोचर करता है। इस समय पुत्र शनि की राशि कुंभ में गोचर कर रहे सूर्य जल्द ही अपने मित्र गुरु की राशि मीन में प्रवेश करने वाले हैं। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, सूर्य के इस गोचर से भी तीन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आने का अनुमान लगाया जा रहा है। ग्रहों के राजा सूर्य के इस गोचर से त्रिग्रही योग और शुक्रादित्य योग का निर्माण होगा। आइए जानें सूर्य का ये गोचर किन राशियों के लिए भाग्यशाली होगा और कुंडली में सूर्य को मजबूत करने के लिए क्या उपाय कर सकते हैं ?
15 मार्च को बनेगा त्रिग्रही योग
द्रिक पंचांग के अनुसार,15 मार्च को देर रात 01:08 बजे सूर्य अपनी मित्र राशि मीन में प्रवेश करेंगे और 14 अप्रैल 2026 तक यहीं रहेंगे। यहां इनकी शुक्र और शनि के साथ युति होगी, जिससे त्रिग्रही और शुक्रादित्य राजयोग का निर्माण होगा। त्रिग्रही योग तब बनता है जब तीन ग्रह एक साथ एक ही राशि या भाव में संयोग करेंगे।
मिथुन राशि : इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग कई मायनों में खास हो सकता है। इस राशि के तीसरे भाव के स्वामी होकर सूर्य दशम भाव में गोचर करेंगे। इस राशि के जातकों के लिए त्रिग्रही योग काफी लाभकारी हो सकता है। जीवन में भौतिक सुखों की वृद्धि होगी और शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।
कर्क राशि : इस राशि के जातकों के लिए सूर्य नौवें भाव में प्रवेश करेंगे। सूर्य, शुक्र और शनि का त्रिग्रही योग इस राशि के जातकों को खूब लाभ दिला सकता है। इस राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे और धन की प्राप्ति होगी। छात्रों का उच्च शिक्षा पाने का सपना पूरा हो सकता है।
इन उपायों से शुभ फल देंगे सूर्य
सूर्य से शुभ परिणाम पाने के लिए सुबह स्नान के बाद तांबे के पात्र से जल में थोड़ा रोली और लाल फूल डालकर अर्घ्य दें। इसके साथ ही “ॐ ह्रीं हः सूर्याय नमः” मंत्र का 11, 21 या 108 बार जाप करें। सूर्य ग्रह की स्थिति मजबूत करने के लिए सूर्य चालीसा या आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करना भी लाभकारी रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें