Trigrahi Yog in Kumbh Rashi 2026: अब कुंभ राशि में होगी ग्रहों की बैठक, 4 फरवरी से त्रिग्रही योग बनेगा और तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Trigrahi Yog in Kumbh Rashi 2026: जनवरी में ग्रहों का जमघट मकर राशि में लगने के बाद अब कुंभ राशि की बारी है। फरवरी में इस राशि में कई ग्रहों का गोचर तीन राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है। आइए जानें इसके बारे में

अपडेटेड Jan 25, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
कुंभ राशि में 3 फरवरी को बुध ग्रह प्रवेश करेंगे।

Trigrahi Yog in Kumbh Rashi 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बेहद खास रही है। इस साल के पहले महीने में मकर राशि में कई ग्रहों के एक साथ आने से कई दुर्लभ योगों का निर्माण हुआ था। ऐसा ही नजारा अब साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में भी देखने को मिलने वाला है। इसमें कई ग्रह एक साथ एक राशि में परिवर्तन कर दुर्लभ संयोग बनाएंगे। यह राशि है कुंभ, जिसमें फरवरी में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहू जैसे 5 शक्तिशाली ग्रह एक साथ युति करने वाले हैं। ग्रहों के इस संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र के सबसे शक्तिशाली योगों में ये एक माना जाता है। इस योग के निर्माण से देश-दुनिया की घटनाएं प्रभावित होंगी और कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। आइए जानें कब बनेगा ये योग और कौन सी राशियां पाएंगी फायदा?

4 फरवरी से 14 मार्च बेहद खास

एक ही राशि में जब तीन प्रमुख ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। फरवरी में कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह एक साथ मौजूद रहेंगे, जिससे इस राशि में तीन ग्रहों की संयुक्त ऊर्जा सक्रिय हो जाएगी। बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, वाणी और तर्क का कारक होता है, सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रशासनिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि शुक्र वैभव, सुख-सुविधा, कला और समृद्धि का कारक माना जाता है। इस शक्तिशाली योग का लाभ खासतौर पर कुंभ, मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि वालों को मिलेगा।

फरवरी में बनेंगे ये खास योग

फरवरी में कुछ दिनों के अंतराल पर कई शुभ संयोगों का निर्माण होगा। कुंभ राशि में 3 फरवरी को बुध ग्रह प्रवेश करेंगे। इसके बाद 4 फरवरी से 12 फरवरी तक कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शुक्र एक साथ रहेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही यह योग और मजबूत हो जाएगा, क्योंकि इस राशि में राहु पहले से मौजूद हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं 23 फरवरी को मंगल ग्रह के कुंभ राशि में जुड़ते ही यह योग पंचग्रही महायोग में बदल जाएगा। इस तरह 23 फरवरी से 14 मार्च तक कुंभ राशि में पांच ग्रह एक साथ रहेंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ


मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से बेहद शुभ साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। करियर में तरक्की के संकेत हैं।

कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए यह समय निर्णायक बदलाव लेकर आएगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा। रुके हुए काम पूरे होने लगेंगे। करियर और बिजनेस में नए अवसर मिल सकते हैं। बुध और सूर्य की युति आपकी सोच और निर्णयर्ण क्षमता को मजबूत करेगी, वहीं शुक्र आर्थिक स्थिति और सामाजिक प्रतिष्ठा को बेहतर बनाएगा।

सिंह राशि : सिंह राशि वालों को इस योग से पद, प्रतिष्ठा और नेतृत्व का लाभ मिलेगा। प्रशासनिक, सरकारी या राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को खास फायदा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। साथ ही, मान-सम्मान में वृद्धि के योग भी बन रहे हैं।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Gajkesari Yog 2026: बृहस्पति और चंद्रमा के संयोग से बना गजकेसरी राजयोग, इन तीन राशियों के लिए रहेगा शुभ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।