Get App

Trigrahi Yog in Kumbh Rashi 2026: अब कुंभ राशि में होगी ग्रहों की बैठक, 4 फरवरी से त्रिग्रही योग बनेगा और तीन राशियों की चमकेगी किस्मत

Trigrahi Yog in Kumbh Rashi 2026: जनवरी में ग्रहों का जमघट मकर राशि में लगने के बाद अब कुंभ राशि की बारी है। फरवरी में इस राशि में कई ग्रहों का गोचर तीन राशियों के लिए शुभ समाचार लेकर आएगा। ज्योतिष शास्त्र में इसे बेहद प्रभावशाली योग माना जाता है। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 25, 2026 पर 8:00 AM
Trigrahi Yog in Kumbh Rashi 2026: अब कुंभ राशि में होगी ग्रहों की बैठक, 4 फरवरी से त्रिग्रही योग बनेगा और तीन राशियों की चमकेगी किस्मत
कुंभ राशि में 3 फरवरी को बुध ग्रह प्रवेश करेंगे।

Trigrahi Yog in Kumbh Rashi 2026: साल 2026 की शुरुआत ज्योतिष शास्त्र के हिसाब से बेहद खास रही है। इस साल के पहले महीने में मकर राशि में कई ग्रहों के एक साथ आने से कई दुर्लभ योगों का निर्माण हुआ था। ऐसा ही नजारा अब साल के दूसरे महीने यानी फरवरी में भी देखने को मिलने वाला है। इसमें कई ग्रह एक साथ एक राशि में परिवर्तन कर दुर्लभ संयोग बनाएंगे। यह राशि है कुंभ, जिसमें फरवरी में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहू जैसे 5 शक्तिशाली ग्रह एक साथ युति करने वाले हैं। ग्रहों के इस संयोग से त्रिग्रही योग का निर्माण होगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र के सबसे शक्तिशाली योगों में ये एक माना जाता है। इस योग के निर्माण से देश-दुनिया की घटनाएं प्रभावित होंगी और कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी देखने को मिलेगा। आइए जानें कब बनेगा ये योग और कौन सी राशियां पाएंगी फायदा?

4 फरवरी से 14 मार्च बेहद खास

एक ही राशि में जब तीन प्रमुख ग्रह एक साथ आ जाते हैं, तो उसे त्रिग्रही योग कहा जाता है। फरवरी में कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शुक्र ग्रह एक साथ मौजूद रहेंगे, जिससे इस राशि में तीन ग्रहों की संयुक्त ऊर्जा सक्रिय हो जाएगी। बुध ग्रह बुद्धि, व्यापार, वाणी और तर्क का कारक होता है, सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और प्रशासनिक शक्ति का प्रतिनिधित्व करता है, जबकि शुक्र वैभव, सुख-सुविधा, कला और समृद्धि का कारक माना जाता है। इस शक्तिशाली योग का लाभ खासतौर पर कुंभ, मेष, मिथुन, सिंह, तुला और धनु राशि वालों को मिलेगा।

फरवरी में बनेंगे ये खास योग

फरवरी में कुछ दिनों के अंतराल पर कई शुभ संयोगों का निर्माण होगा। कुंभ राशि में 3 फरवरी को बुध ग्रह प्रवेश करेंगे। इसके बाद 4 फरवरी से 12 फरवरी तक कुंभ राशि में बुध, सूर्य और शुक्र एक साथ रहेंगे। इसके बाद 13 फरवरी को सूर्य के कुंभ राशि में प्रवेश करते ही यह योग और मजबूत हो जाएगा, क्योंकि इस राशि में राहु पहले से मौजूद हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। वहीं 23 फरवरी को मंगल ग्रह के कुंभ राशि में जुड़ते ही यह योग पंचग्रही महायोग में बदल जाएगा। इस तरह 23 फरवरी से 14 मार्च तक कुंभ राशि में पांच ग्रह एक साथ रहेंगे।

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि : मेष राशि वालों के लिए यह योग आर्थिक रूप से बेहद शुभ साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बन सकते हैं। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां धीरे-धीरे कम होंगी। करियर में तरक्की के संकेत हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें