Vakri Grah 2025: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन से लेकर उनकी चाल और उदय-अस्त होने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका असर सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। सभी ग्रह समय-समय पर सीधी या उल्टी चाल से चलते हैं। कभी ये राशि परिवर्तन कर किसी अन्य ग्रह के साथ अच्छा-बुरा संयोग भी बनाते हैं। नवंबर माह में भी एक दुर्लभ संयोग बन रहा है, जब एक-दो नहीं पांच ग्रह एक साथ वक्री चाल से चलेंगे। देवगुरु बृहस्पति आज यानी 11 नवंबर से वक्री हो गए हैं, जबकि बुध, शनि और राहु-केतु भी उल्टी चाल से चल रहे हैं। आइए जानें इससे किन राशियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा।
कर्क राशि : पांच ग्रहों का एकसाथ वक्री होना कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। करियर की राह में आने वाली रुकावटें खत्म होंगी। नौकरी से जुड़ी समस्याओं में सुधार होगा और अटके हुए कार्य पूरे होने लगेंगे। प्रमोशन या वेतन वृद्धि के अवसर बनने के संकेत हैं। खासतौर पर विदेश या निवेश संबंधी कामों में सफलता मिल सकती है। नया घर, वाहन या कोई कीमती वस्तु खरीद सकते हैं।
सिंह राशि : सिंह राशि वालों को इस समय कई तरह से लाभ मिलेगा। भाई-बहनों के साथ संबंधों में सुधार आएगा और पुराने मतभेद समाप्त होंगे। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होने की संभावना है। संतान पक्ष से कोई सुखी समाचार मिल सकता है। यह समय परिवार को भरपूर खुशियां देने वाला है। यदि आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो उसके वापस मिलने के योग प्रबल हैं।
वृश्चिक राशि : इस राशि के जातकों के लिए भी अवधि अत्यंत अनुकूल रहने वाली है। आपके व्यक्तित्व और आकर्षण में निखार आएगा। करियर में तरक्की और सफलता के अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने के अवसर मिलेंगे।
कुंभ राशि : इनके लिए यह समय आत्मबल और विश्वास बढ़ाने वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़े और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। यह अवधि मानसिक शांति और स्थिरता प्रदान करेगी। पुराने तनाव और अड़चनें दूर होंगी। अधूरे काम पूरे होंगे और मनचाही इच्छाएं पूरी हो सकती हैं। संतान से सुख मिलेगा और विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं।