लिविंग रूम में सोफा रखते समय भूलकर भी न करें ये गलतियां, जानें वास्तु नियम

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में लिविंग रूम (living room) की सजावट का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि सोफे (sofa) की सही दिशा और जगह घर में सुख, शांति और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने में मदद करती है। वहीं, गलत स्थान पर रखा सोफा नकारात्मक प्रभाव (negative impact) डाल सकता है। इसलिए लिविंग रूम सजाते समय वास्तु नियमों (principle) का ध्यान रखना लाभदायक माना जाता है।

अपडेटेड Jul 30, 2026 पर 4:09 PM

घर की हर वस्तु का सही स्थान सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। लिविंग रूम (living room) में रखा सोफा (sofa) भी सिर्फ बैठने की जगह नहीं, बल्कि घर के माहौल और ऊर्जा को प्रभावित करने वाला अहम हिस्सा माना जाता है। इसलिए इसे सही दिशा और स्थान पर रखना शुभ माना जाता है:

Living Room Vastu (लिविंग रूम वास्तु)

Story pin image

वास्तु शास्त्र के अनुसार लिविंग रूम (living room) घर का ऐसा हिस्सा होता है, जहां परिवार के सदस्य सबसे ज्यादा समय बिताते हैं और मेहमानों (guest) का स्वागत भी यहीं होता है। इसलिए इस कमरे में रखा सोफा (sofa) सही दिशा, सही स्थान और सही तरीके से होना चाहिए। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा (positive energy) बनी रहती है और माहौल सुखद रहता है।


Sofa Color (सोफे का रंग)

Story pin image

सोफे के लिए क्रीम (cream), बेज (cream), हल्का भूरा (light brown), सफेद (white) या हल्का ग्रे (light gray) जैसे रंग शुभ माने जाते हैं। ये रंग कमरे को शांत और खुला महसूस कराते हैं। बहुत गहरे या चटक रंग (loud color) पूरे कमरे को भारी दिखा सकते हैं। हल्के रंग घर में सुकून भरा माहौल बनाने में मदद करते हैं।

Sofa Shape (सोफे का शेप )

This may contain: a living room filled with lots of furniture next to large windows and wooden flooring

वास्तु के अनुसार आयताकार (rectangular) या चौकोर आकार (square-shaped) का सोफा सबसे अच्छा माना जाता है। यह कमरे में बैलेंस बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है। टूटा, फटा या डगमगाता सोफा यूज करने से बचें, क्योंकि इससे घर की सुंदरता और सकारात्मकता (positivity) दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

Wall Placement (दीवार से दूरी)

Page 64 | Living Room Architecture Stock Photos, Images and Backgrounds for Free Download

अगर जगह हो, तो सोफे और दीवार के बीच थोड़ा-सा अंतर (gap) रखें। माना जाता है कि इससे कमरे में ऊर्जा का प्रवाह (flow of energy) बेहतर रहता है। साथ ही कमरा भी ज्यादा खुला और ऑर्गेनाइज दिखाई देता है।

Wall Decor (दीवार की तस्वीरें)

This may contain: a living room filled with furniture next to a painting on the wall in front of a window

सोफे के पीछे डूबते सूरज, युद्ध, हिंसा, उदासी या अकेलेपन को दिखाने वाली तस्वीरें लगाने से बचें। इनकी जगह प्रकृति, उगते सूरज, हरियाली, फूल या शांत वातावरण वाली तस्वीरें लगाना बेहतर माना जाता है। इससे लिविंग रूम (living room) का माहौल सकारात्मक और अट्रैक्टिव लगता है।

Sofa Direction (सोफे की दिशा)

This may contain: a living room filled with furniture and a chandelier

वास्तु मान्यताओं के अनुसार लिविंग रूम में सोफा पूर्व (east) या उत्तर दिशा (north direction) की ओर रखना शुभ माना जाता है। कहा जाता है कि इससे घर में सकारात्मक माहौल और आपसी तालमेल बेहतर बना रहता है। सोफा रखते समय कमरे में आने-जाने का रास्ता भी खुला रखें।

Beam & Corner (बीम और कोना)

This may contain: a living room filled with lots of furniture in it's centerpieces and rugs

सोफे (sofa) को बीम के ठीक नीचे रखने से बचने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा उत्तर-पूर्व कोना खुला और साफ रखना बेहतर माना जाता है। इससे कमरा बैलेंस्ड और ऑर्गेनाइज दिखाई देता है।

Positive Vibes (सकारात्मक माहौल)

154,000+ Family Sitting On Couch Stock Photos, Pictures & Royalty-Free Images - iStock

साफ-सुथरा, व्यवस्थित और हवादार लिविंग रूम हमेशा अच्छा प्रभाव छोड़ता है। सोफे की सही जगह, हल्के रंग और सकारात्मक सजावट से कमरा ज्यादा सुंदर और आरामदायक महसूस होता है। छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप अपने लिविंग रूम को अट्रैक्टिव और सुकूनभरा बना सकते हैं।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी वास्तु शास्त्र में प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी निर्णय से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह लेना उचित रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।