Venus in magha nakshatra 2026: प्रेम और वैभव के कारक शुक्र करेंगे केतु के नक्षत्र में प्रवेश और इन राशियों की बढ़ाएंगे मुश्किल, जानें बचने के उपाय

Venus in magha nakshatra 2026: शुक्र को ज्योतिष शास्त्र में प्रेम, सौंदर्य और वैभव का कारक ग्रह माना जाता है। यह ग्रह रहस्य और विवाद के कारक केतू के नक्षत्र मघा में प्रवेश करने वाला है। इस नक्षत्र गोचर से 5 राशियों के जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ सकती हैं। आइए जानें इससे बचने के उपाय

अपडेटेड Jul 03, 2026 पर 8:00 AM
ग्रहों के राशि परिवर्तन की तरह ही नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर पड़ता है।

Venus in magha nakshatra 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन के साथ ही एक नक्षत्र से दूसरे नक्षत्र में गोचर को भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। ज्योतिष में 27 नक्षत्र माने गए हैं और इनके स्वामी सभी नौ ग्रह हैं। इन्ही में से एक है मघा नक्षत्र। इस नक्षत्र का स्वामी रहस्य और आकस्मिक घटनाओं का कारक ग्रह केतु है। केतु के मघा नक्षत्र में प्रेम, सौंदर्य और विलासिता के स्वामी शुक्र ग्रह 4 जुलाई को प्रवेश करने जा रहे हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन की तरह ही नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव भी सभी 12 राशियों पर पड़ता है। केतु के नक्षत्र में शुक्र का गोचर अहम ज्योतिषीय घटना मानी जा रही है। शुक्र के मघा नक्षत्र में गोचर से 5 राशियों पर अशुभ प्रभाव पड़ सकता है और इनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

5 राशियों की बढ़ेंगी परेशानियां 

मेष राशि : मेष राशि के लिए शुक्र गोचर प्रतिकूल प्रभावों वाला साबित हो सकता है। इस समय आपको धन संबंधी मामलों में सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में अड़चनें आ सकती हैं। भौतिक सुखों में कमी का अनुभव कर सकते हैं। खर्च की अधिकता मन को परेशान कर सकती है।

कर्क राशि : कर्क राशि के लिए यह समय अशुभ प्रभावों वाला सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में बैलेंस बनाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं। अपनों के साथ रिश्तों में दरार आ सकती है।

मकर राशि : मकर राशि के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर का प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इस समय आपको वैवाहिक जीवन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पार्टनर के साथ अनबन या गलतफहमी का शिकार हो सकते हैं। धन की स्थिति उतार-चढ़ाव वाली साबित हो सकती है।

धनु राशि : धनु राशि वालों के लिए शुक्र नक्षत्र गोचर थोड़ा कष्टदायक हो सकता है। इस समय आपके अनाप-शनाप खर्च हो सकते हैं, जिससे वित्तीय स्थिति बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। परिवार में अशांति हो सकती है। भ्रामक या मन को परेशान करना वाला समाचार मिल सकता है।


कुंभ राशि : कुंभ राशि वालों के लिए करियर में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। भाग्य का साथ नहीं मिलने से कार्यों में बाधाएं बनी रह सकती हैं। धन का आवक कमजोर पड़ सकता है। बचत करना कठिन होगा, जिससे आर्थिक स्थिति प्रभावित होगी। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बना रहेगा। यात्रा करने से बचें।

नक्षत्र गोचर के अशुभ प्रभाव कम करने के उपाय

  • शुक्र कृपा पाने के लिए शुक्रवार का व्रत करें और इस दिन मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें।
  • मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं।
  • शु्क्रवार के दिन सफेद वस्तुएं जैसे चीनी, दही, दूध, वस्त्र और मिठाई आदि का दान करें।
  • प्रतिदिन या शुक्रवार के दिन शुक्र ग्रह के मंत्र ॐ शुं शुक्राय नमः का कम से कम 108 बार जाप करें।
  • कमजोर शुक्र को मजबूत करने के लिए गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

Guru Asta 2026: 14 जुलाई को अस्त होंगे गुरु, इन 3 राशियों के जातकों को होगा छप्पर फाड़कर लाभ

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।