Shukra Mangal Yuti 2026: नए साल में सावधान रहें ये 4 राशि के जातक, शुक्र-मंगल ने बनाई अशुभ युति

Shukra Mangal Yuti 2026: नया साल आज से शुरू हो रहा है। इसमें कई योग जहां शुभ संयोग बना रहे हैं, वहीं शुक्र और मंगल मिलकर कष्टकारी योग का निर्माण कर रहे हैं, जिससे 4 राशि वालों को मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानें कब बन रहा है ये योग और कौन सी राशियां होंगी प्रभावित

अपडेटेड Jan 01, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
इस साल 6 जनवरी को ये दोनों ग्रह बहुत ज्यादा करीब आने वाले हैं।

Shukra Mangal Yuti 2026: आज से नया साल शुरू हो रहा है। नए साल में सबकी यही कामना रहती है कि सब अच्छा हो, शुभ और मंगलकारी हो। नए साल में जहां कई दुर्लभ और शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है, वहीं कुछ ग्रहों का मेल कष्टकारी संयोगों का भी निर्माण कर रहा है। इसमें शुक्र और मंगल की युति विशेष रूप से कष्टकारी हो सकती है। इसके प्रभाव से 4 राशियों के जातकों को मुश्किल स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है।

शुक्र और मंगल स्वभाव से एक–दूसरे के विपरीत होते हैं, इसलिए इनका पास होना ग्रह युद्ध जैसी स्थिति का संकेत देता है। इस साल 6 जनवरी को ये दोनों ग्रह बहुत ज्यादा करीब आने वाले हैं। पंचांग के अनुसार, मंगल और शुक्र 6 जनवरी की सुबह 8.19 बजे युति बनाएंगे। इनका यह संयोग 10 जनवरी सुबह 9.13 बजे तक रहेगा। आइए जानें इस योग से कौन सी राशियां प्रभावित होंगी

मेष राशि : इस राशि के स्वामी मंगल हैं, इसलिए इस युति का इनके ऊपर सबसे ज्यादा असर पड़ सकता है। इस दौरान इन्हें गुस्सा जल्दी आ सकता है। बिना सोचे-समझे फैसले ले सकते हैं। रिश्तों में भी टकराव की स्थिति बन सकती है, इसलिए बोलचाल में संयम रखना जरूरी है।

वृषभ राशि : शुक्र-मंगल की यह स्थिति वृषभ राशि वालों के प्रेम जीवन और पारिवारिक रिश्तों में तनाव ला सकती है। छोटी-छोटी बातों पर मतभेद बढ़ सकते हैं। पैसों के मामले में भी लापरवाही से बचना जरूरी है, वरना खर्च अचानक बढ़ सकता है। इस समय धैर्य से काम लेना और भावनाओं पर नियंत्रण रखना चाहिए।

तुला राशि : इस राशि के जातकों के लिए शुक्र-मंगल की यह स्थिति मानसिक उलझनें पैदा कर सकती है। रिश्तों में गलतफहमियां हो सकती हैं। मन अशांत रह सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी से बहस या टकराव से बचना जरूरी है। इस दौरान संतुलन बनाए रखना ही आपकी सबसे बड़ी ताकत होगी।

वृश्चिक राशि : इस समय गुस्सा और चिड़चिड़ा पन बढ़ सकता है। काम में रुकावटें आ सकती हैं और मनचाहा परिणाम न मिलने से निराशा हो सकती है। दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। इस दौरान शांत रहकर फैसले लेना और स्वास्थ्य का ध्यान रखना बहुत जरूरी है।


डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Rajyoga 2026: नए साल में 5 दुर्लभ राजयोग का दुर्लभ संयोग कराएगा इन राशि वालों की बल्ले-बल्ले, जानिए राजयोग और राशियों के बारे में

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।