Shukra Gochar 2026: स्वराशि वृषभ में इस दिन प्रवेश कर कुंभ सहित 4 राशियों को मोटा मुनाफ कराएंगे शुक्र ग्रह, जानें कब है शुक्र का गोचर

Shukra Gochar 2026: शुक्र ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में वैभव, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। इस ग्रह के गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर होता है। इस माह ये ग्रह स्वराशि वृषभ में प्रवेश करने जा रहा है। आइए जानें कब होगा ये गोचर और इससे कौन-कौन सी राशियां प्रभावित होंगी

अपडेटेड Apr 15, 2026 पर 8:00 AM
Story continues below Advertisement
शुक्र के वृषभ राशि में जाने पर कुछ राशियों जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

Shukra Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों का समय-समय पर गोचर होता रहता है। ग्रहों के स्थान परिवर्तन से सभी 12 राशियां प्रभावित होती हैं। कुछ राशियों के लिए किसी ग्रह का गोचर लाभदायक होता है, तो किसी के लिए नहीं भी होता है। ग्रहों के गोचर से जातक ही नहीं देश-दुनिया की घटनाएं भी प्रभावित होती हैं। इस माह भी ऐसा ही एक गोचर होने जा रहा है, जिससे 4 राशियों के जातों को मोटा मुनाफा हो सकता है। आइए जानें इस गोचर का दिन और राशियों के नाम

19 अप्रैल को स्वराशि में जाएंगे शुक्र

धन, वैभव और ऐश्वर्य के कारक ग्रह शुक्र देव 19 अप्रैल, 2026 को राशि परिवर्तन करेंगे। ये ग्रह वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जो इसकी स्वराशि है यानी इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्र देव हैं। ज्योतिष विशेषज्ञों का कहना है कि शुक्र जब वृषभ राशि में आएंगे तो कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। खासतौर से आर्थिक मोर्चे पर इन राशियों के हालात में सुधार देखने को मिल सकता है। प्रेम संबंधें के मामले में भी ये समय फलदायी सिद्ध होगा।

इन 4 राशियों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि

वृषभ राशि : आपकी राशि में ही शुक्र का गोचर होगा। यह गोचर आपके लिए बहुत शुभ माना जा रहा है। आपके आकर्षण और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि भी संभव है। नई कार या कोई संपत्ति खरीद सकते हैं।

कन्या राशि : शुक्र का यह गोचर कन्या राशि के लिए भाग्य को मजबूत करने वाला है। करियर-कारोबार में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। उच्च शिक्षा या घूमने के लिए वि देश जा सकते हैं। घर-परिवार में सकारात्मक माहौल रहेगा। व्यापारियों को इस दौरान खूब लाभ मिलेगा। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।


कुंभ राशि : घर, जमीन या वाहन से जुड़े निवेश करने की संभावना है। आपको भाग्य का साथ मिलेगा। उन्नति के नए अवसर मिल सकते हैं। सोच-समझकर किया गया निवेश भविष्य में अच्छा लाभ दे सकता है। पारिवारिक जीवन में तालमेल और खुशियां बढ़ेंगी। शुक्र का यह परिवर्तन घरेलू सुख-समृद्धि बढ़ाने वाला है।

मीन राशि : मीन राशि वालों को संपर्कों से लाभ मिलेगा। किसी खास शख्स के संपर्क में आने से आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। संचार से जुड़े कार्यों में लाभ होगा। साथ ही, आपकी आर्थिक स्थिति संवरने वाली है। लोन या उधार से जुड़ी समस्याएं जल्द हल हो सकती है।

डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सामग्री जानकारी मात्र है। हम इसकी सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता का दावा नहीं करते। कृपया किसी भी कार्रवाई से पहले विशेषज्ञ से संपर्क करें

Mesh Sankranti 2026 Today: मेष संक्रांति आज, मिथुन राशि के लोगों के लिए धन लाभ की मजबूत संभावना

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।