Get App

Venus Transit in Aries: मेष राशि में गोचर से शुक्र बदलेंगे 5 राशियों की तकदीर, सुनफा और वेशी योग से होगी पैसों की बरसात

Venus Transit in Aries: शुक्र ग्रह को ऐश्वर्य, सुंदरता, प्रेम और वैभव का कारक माना जाता है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, राम नवमी पर इस ग्रह का गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। इस गोचर से सुनफा और वेशी योग बनेगा, जिससे 5 राशियों के जीवन में खुशहाली आएगी। आइए जानें इसके बारे में

MoneyControl Newsअपडेटेड Mar 27, 2026 पर 8:00 AM
Venus Transit in Aries: मेष राशि में गोचर से शुक्र बदलेंगे 5 राशियों की तकदीर, सुनफा और वेशी योग से होगी पैसों की बरसात
शुक्र के गोचर से सुनफा और वेशी जैसे प्रभावशाली योगों का निर्माण होगा।

Venus Transit in Aries: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र ग्रह को जीवन में प्रेम, सुंदरता और ऐश्वर्य का कारक माना जाता है। ये ग्रह मेहरबान है यानी कुंडली में अच्छी स्थिति में है तो जीवन सुखमय और आनंदपूर्वक बीतता है। नहीं तो जातक को तरह-तरह के कष्ट भोगने पड़ते हैं। इस साल राम नवमी के अवसर पर इस ग्रह का गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। इस गोचर से 5 राशियों की तकदीर बदल सकती है। साथ ही, शुक्र के इस गोचर से सुनफा और वेशी जैसे प्रभावशाली योगों का निर्माण होगा जो इनके लिए बहुत लकी साबित होगा। आइए जानें कौन सी हैं ये राशियां और क्या है सुनफा और वेशी योग?

26 मार्च को चंद्रमा का गोचर मिथुन राशि में आर्द्रा नक्षत्र से होगा। इस गोचर में 27 मार्च को चंद्रमा गुरु के साथ गजकेसरी योग बनाएंगे। साथ ही, चंद्रमा और सूर्य के बीच त्रि-एकादश योग बनने से कल वरिष्ठ योग भी बनेगा। मेष राशि शुक्र गोचर से चंद्रमा से द्वादश और सूर्य से द्वितीय भाव में शुक्र के होने से सुनफा और वेशी योग भी प्रभावी होगा। ऐसे में राम नवमी का दिन मेष, मिथुन समेत 5 राशियों के लिए खासतौर से भाग्यशाली रहेगा।

मेष राशि : मेष राशि के जातकों के लिए आपकी राशि में शुक्र का गोचर होने से आप बीते कुछ समय से चली आ रही परेशानियों से राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन में सुख और सहयोग मिल सकता है। धर्म कर्म के काम में भाग लेने से पुण्य की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन राशि : मिथुन राशि के जातकों के लिए राम नवमी का दिन आनंददायक होगा। आपको राजयोग का लाभ प्राप्त होगा। गुरु और चंद्रमा की आपकी राशि में मौजूदगी से आर्थिक लाभ मिलने का संयोग बनेगा। सामाजिक कार्य में मान सम्मान मिलेगा। कार्यक्षेत्र में भी आपका दिन कल अनुकूल बीतेगा।

कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा गुरु के साथ मिथुन राशि में संचार करते हुए आपके लिए लाभ का संयोग बनाएंगे। कारोबार और काम के सिलसिले में यात्रा का अवसर मिल सकता है। आप किसी धार्मिक स्थल की यात्रा भी कर सकते हैं।

तुला राशि : तुला राशि जातकों के लिए दिन शुभ रहेगा। आपकी राशि के स्वामी मेष राशि में आएंगे, जिससे उत्तम माहौल रहेगा। वैवाहिक जीवन मे जहां प्रेम और सहयोग बढ़ेगा। वहीं, करियर में भी प्रगति का संयोग बनेगा। आपको बिजनेस में भी अच्छा लाभ मिलेगा। वस्त्र और सुख साधन मिलने का संयोग बनेगा।

मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए करियर और कामकाज के लिहाज से अच्छा समय है। आप अपने करियर और काम पर फोकस करेंगे जिसका अनुकूल परिणाम मिलेगा। नौकरी में आपको कामकाज के साथ मनोरंजक समय बिताने का भी मौका मिलेगा जिससे आपका दिन उत्साहवर्धक बना रहेगा। आपकी राशि से चतुर्थ भाव में शुभ योग बनने से आपकी रचनात्मक क्षमता में भी वृद्धि होगी जिसका आपको फायदा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें