Shukra Uday Feb 2026: ज्योतिष में शुक्र ग्रह का विशेष स्थान है। सुख, ऐश्वर्य और सौंदर्य के कारक इस ग्रह का मांगलिक कार्यों में अहम रोल होता है। शादी, मुंडन और गृह प्रवेश के मुहूर्त देखते समय शुक्र की स्थिति जरूर देखी जाती है। इस ग्रह के उदय होने पर ही मांगलिक कार्य होते हैं, अस्त होने पर नहीं। ये ग्रह पिछले डेढ़ महीने से अस्त है और अब 01 फरवरी को उदय होने जा रहा है। धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 1 फरवरी को अपनी उच्च राशि मीन में उदित होंगे। इससे कुछ राशियों का अच्छा समय शुरू हो सकता है। साथ ही इन राशियों को धन- दौलत में अपार बढ़ोतरी हो सकती है। आइए जानें इन लकी राशियों के बारे में
