किसी भी कार का रंग सिर्फ उसकी खूबसूरती नहीं बढ़ाता, बल्कि कई लोग इसे आपकी पसंद और पर्सनालिटी से भी जोड़कर देखते हैं। कोई सफेद रंग चुनता है, तो कोई काला या लाल रंग पसंद करता है। हर रंग अपनी अलग आइडेंटिटी और मैसेज देता है। आइए जानते हैं कि आपकी कार का रंग आपकी पर्सनैलिटी के बारे में क्या संकेत दे सकता है:
Red car, लाल रंग की कार -कॉंफिडेंट, एनर्जेटिक और साहसी लोग
लाल रंग की कार दूर से ही लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेती है। इस रंग को जोश, कॉन्फिडेंस और उत्साह का प्रतीक माना जाता है। ऐसे लोग नई चीजें आजमाना पसंद करते हैं और अपनी मौजूदगी अलग अंदाज में दिखाना चाहते हैं।
Black car, काले रंग की कार -स्टाइलिश लेकिन सीरियस लोग
काला रंग हमेशा से क्लासिक और प्रीमियम माना जाता है। इस रंग की कार पसंद करने वाले लोग सादगी के साथ स्टाइल को महत्व देते हैं। उन्हें दिखावे से ज्यादा शानदार और प्रभावशाली लुक पसंद आता है।
White car, सफेद रंग की कार -शांत और प्रेक्टिकल लोग
भारत में सफेद रंग की कार सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। इसे साफ-सुथरा, शांत और प्रैक्टिकल कलर माना जाता है। ऐसे लोग अक्सर सिंपल लाइफस्टाइल पसंद करते हैं और फैसले सोच-समझकर लेते हैं।
Blue car, नीले रंग की कार -भरोसेमंद, शांत, समझदार लोग
नीला रंग सुकून और भरोसे का एहसास देता है। इस रंग की कार चुनने वाले लोग मॉडर्न सोच रखते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा दिखावा पसंद नहीं करते। वे बैलेंस और समझदारी से फैसले लेने वाले माने जाते हैं।
Silver or Grey car, सिल्वर या ग्रे रंग की कार -प्रोफेशनल, प्रेक्टिकल, बैलेंस लोग
सिल्वर और ग्रे रंग की कारें मॉडर्न और प्रोफेशनल लुक देती हैं। इन्हें पसंद करने वाले लोग अक्सर सिम्पलिसिटी और स्मार्टनेस के बीच बैलेंस बनाए रखना पसंद करते हैं। यह रंग कम में ज्यादा इंपैक्ट छोड़ने का एहसास देता है।
Bright or unique colors, चमकीले या यूनिक रंग -क्रिएटिव, खुशमिजाज, खुले विचारों वाले
पीला (yellow), ऑरेंज (orange), ग्रीन (green) या दूसरे अलग रंग चुनने वाले लोग भीड़ से अलग दिखना पसंद करते हैं। वे अपनी पसंद के साथ एक्सपेरीमेंट करने से नहीं डरते और अपनी अलग पहचान बनाना चाहते हैं।
रंग से मिलती है सिर्फ एक झलक- आपकी पसंद, आपका अंदाज
कार का रंग आपकी पसंद और लाइफस्टाइल के बारे में कुछ संकेत दे सकता है, लेकिन इससे किसी की पूरी पर्सनैलिटी तय नहीं होती। हर व्यक्ति का स्वभाव, सोच और व्यवहार अलग होता है। इसलिए कार का रंग केवल आपकी पसंद का एक छोटा-सा हिस्सा माना जा सकता है, न कि आपकी पूरी पहचान।