सोना सिर्फ एक कीमती धातु नहीं है, बल्कि ज्योतिष शास्त्र में इसे शुभता, सुख-समृद्धि और गुरु ग्रह का प्रतीक भी है। मान्यता है कि अगर सही तरीके से सोना पहनें, तो धन, सम्मान और तरक्की जैसे शुभ फल मिलते हैं। लेकिन कुछ लोगों के लिए सोना पहनना लाभ की बजाय नुकसानदायक भी माना जाता है। इसलिए सोना पहनने से पहले उससे जुड़े नियम और सावधानियां जानना जरूरी है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोने का संबंध गुरु (बृहस्पति) ग्रह से माना जाता है। सोने को शुभ धातु माना जाता है। मान्यता है कि जिन लोगों के लिए सोना अनुकूल होता है, उन्हें इसे पहनने से कॉन्फिडेंस बढ़ता है और जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इसलिए इसे केवल फैशन या शौक के लिए पहनने की बजाय अपनी कुंडली और ज्योतिषीय सलाह के अनुसार पहनना बेहतर माना जाता है।
गोल्ड पहनने के नियम और सही समय
ज्योतिष के अनुसार, सोना तभी पहनना चाहिए जब इसकी वास्तव में जरूरत हो। किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत हो, तो उसके लिए सोना शुभ माना जाता है। बिना जानकारी के सोना पहनने से बचना चाहिए। सही समय और सही सलाह के साथ पहना गया सोना ज्यादा शुभ फल देने वाला माना जाता है।
सोना पहनते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी माना जाता है। महिलाओं को सोने की पायल और बिछिया पहनने से बचना चाहिए। सोना पहनने वाले व्यक्ति को साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सोना पहनकर मांस, शराब और अन्य तामसिक चीजों का सेवन करने से बचना चाहिए।
अगर किसी व्यक्ति की जन्म कुंडली में गुरु (बृहस्पति) ग्रह कमजोर, नीच या अशुभ स्थिति में हो, तो उसे सोना पहनने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए। यदि कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति ठीक नहीं है, तो पहले किसी योग्य ज्योतिषाचार्य से सलाह लेना बेहतर माना जाता है। उनकी सलाह के बाद ही सोना धारण करें।
जिन लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं रहती हैं, जिनका वजन बहुत जल्दी बढ़ता है या जिन्हें छोटी-छोटी बातों पर जल्दी गुस्सा आ जाता है, उन्हें सोना पहनने से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए। ऐसे लोगों को सोना लाभ नहीं देता।
ज्योतिष शास्त्र में यह भी माना जाता है कि जो लोग लोहा, कोयला, मशीनरी का बिजनेस करते हैं, उनके लिए सोना हमेशा सही नहीं होता। इन लोगों को बिना ज्योतिषीय सलाह के सोना नहीं पहनना चाहिए। सोना पहनना चाहते हैं, तो पहले अपनी कुंडली की जांच करवाकर विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर माना जाता है। जिससे पता चल सकता है कि सोना उनके लिए शुभ रहेगा या नहीं।
यह जानकारी ज्योतिष शास्त्र में प्रचलित मान्यताओं पर आधारित है किसी भी ज्योतिषीय उपाय या धातु धारण करने से पहले योग्य विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।