Get App

Nissan Magnite CNG: 2025 निसान मैग्नाइट CNG भारत में हुई लॉन्च, कीमत जान चौंक जाएंगे आप

Magnite CNG: फिलहाल यह CNG किट कुछ चुनिंदा राज्यों में ही उपलब्ध होगी। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के ग्राहक अब निसान के आधिकारिक डीलर नेटवर्क के माध्यम से इसे इंस्टाल करने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं

Curated By: Abhishek Guptaअपडेटेड May 29, 2025 पर 5:05 PM
Nissan Magnite CNG: 2025 निसान मैग्नाइट CNG भारत में हुई लॉन्च, कीमत जान चौंक जाएंगे आप
CNG पर लगभग 24 किमी/किग्रा का माइलेज का दावा किया गया है

Magnite CNG: निसान मोटर इंडिया ने अपने सबसे चर्चित मॉडल मैग्नाइट के लिए सीएनजी किट पेश किया है। यह सीएनजी रेट्रोफिटमेंट किट भारत सरकार से अप्रूव्ड है जिससे ग्राहकों के लिए पेट्रोल, डीजल के अलावा एक नया विकल्प उपलब्ध हो गया है। यह सीएनजी किट ₹74,999 की कीमत पर उपलब्ध होगी और इसका इंस्टॉलेशन केवल कुछ चुनिंदा केंद्रों पर ही किया जाएगा। इस सीएनजी किट की Motozen नामक थर्ड-पार्टी मैन्युफैक्चरर द्वारा विकसित, टेस्ट और आपूर्ति की जाती है, जो इसके कंपोनेंट की गुणवत्ता और वारंटी के लिए जिम्मेदार है।

कब से होगा उपलब्ध?

फिलहाल यह किट कुछ चुनिंदा राज्यों में ही उपलब्ध होगी। दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, हरियाणा, केरल और कर्नाटक के ग्राहक अब निसान के आधिकारिक डीलर नेटवर्क के माध्यम से इसे इंस्टाल करने का रिक्वेस्ट कर सकते हैं। कंपनी ने इस बात के भी संकेत दिए है कि आने वाले दिनों में इसका विस्तार किया जाएगा और कई राज्यों में यह उपलब्ध होगा।

इसमे 12 किलोग्राम का सिंगल सीएनजी सिलेंडर लगाया जाएगा। कंपनी का दावा है कि इससे बूट स्पेस ज्यादा प्रभावित नहीं होगा। इसके साथ ही सीएनजी पर लगभग 24 किमी/किग्रा का माइलेज का दावा किया गया है।

किन मॉडलों में होगा फिट और कितनी होगी वारंटी?

यह सीएनजी किट केवल 1.0 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन वाले मैग्नाइट वेरिएंट पर लागू होगा, जिसे फाइव-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। कोई भी ऑटोमैटिक वेरिएंट या टर्बोचार्ज्ड इंजन इस अपग्रेड के लिए योग्य नहीं है। हालांकि गाड़ी का डिजाइन, इंटीरियर और फीचर्स में कोई बदलाव नहीं होंगे। सीएनजी पर स्विच करने से फ्यूल फ्यूल एफिशिएंसी में सुधार होगा।

सीएनजी कंपोनेंट्स के लिए वारंटी तीन साल या एक लाख किलोमीटर तक है, जिसमें Motozen सीधे क्लेम का सेटलमेंट करेगा। इसके साथ ही रेट्रोफिटमेंट प्रक्रिया को सुरक्षा मानदंडों और स्थानीय विनियमों के अनुपालन को सुनिश्चित करने के लिए स्टैन्डर्ड मेंटेन किया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें