Get App

Ola Electric की नई स्ट्रैटेजी करेगी कमाल? डीलर्स को 9% मार्जिन का ऑफर, लेकिन ये बनी हैं ये दिक्कतें

Ola Electric News: ओला इलेक्ट्रिक के बाइक की बिक्री तेजी से नीचे गिर गई और मार्केट में दबदबा भी फीका पड़ गया। अब कंपनी अपने बिजनेस को ट्रैक पर लाने के लिए डीलर्स को 9% का मार्जिन ऑफर कर रही है। हालांकि इसमें भी एक पेच है और एग्रीमेंट्स में खास राइट्स नहीं होने को लेकर डीलर्स ने शिकायत की है। डिटेल्स में पढ़ें और जानिए क्या-क्या दिक्कतें हैं अभी

Edited By: Jeevan Deep Vishawakarmaअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 2:06 PM
Ola Electric की नई स्ट्रैटेजी करेगी कमाल? डीलर्स को 9% मार्जिन का ऑफर, लेकिन ये बनी हैं ये दिक्कतें
ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) अब सीधे ग्राहकों को अपनी गाड़ियां बेचने यानी D2C (डायरेक्ट-टू-कस्टमर) स्टोर मॉडल से हटकर डीलर बेस्ड नेटवर्क अपना रही है।

Ola Electric News: ओला इलेक्ट्रिक अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया बिजनेस को दोबारा पटरी पर लाने के लिए अब डीलर्स को 9% तक मार्जिन ऑफर कर रही है। बिक्री और मार्केट में दबदबे में गिरावट के बीच कंपनी का यह कदम फ्रेंचाइजी डीलर नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है। ओला इलेक्ट्रिक को इस समय अपने दोपहिया की क्वालिटी और आफ्टर-सेल्स सर्विस को लेकर ग्राहकों की शिकायतों के साथ-साथ टीवीएस (TVS), बजाज (Bajaj) और एथर (Ather) जैसी कंपनियों से तगड़े कॉम्पटीशन से जूझ रही है।

सीधे पेमेंट की बजाय क्रेडिट नोट के रूप में अतिरिक्त मार्जिन

डीलर्स के मुताबिक कंपनी सामान्य तौर पर 6% मार्जिन दे रही है। अब शुरुआती तीन महीनों के लिए कंपनी 3% का अतिरिक्त प्रोत्साहन भी ऑफर कर रही है।। हालांकि यह अतिरिक्त पैसा सीधे पेमेंट की बजाय क्रेडिट नोट के रूप में मिलेगा। मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के मुताबिक जरूरत पड़ने पर कंपनी इस ऑफर को छह महीने तक बढ़ा सकती है।

बिक्री में 36% गिरावट, मार्केट शेयर 7% पर

सब समाचार

+ और भी पढ़ें