Get App

शादियों के सीजन में बाजार की होगी बल्ले-बल्ले, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हर दिन होंगी लगभग 2 लाख शादियां

बाजार में तो पैसे बरसेगा लेकिन जिस घर में शादी है उसका कितना बजट बढ़ गया है यह भी अहम है। एक तरफ परिवार की तैयारी कर रहे हैं,तो दूसरी तरफ दुकानदारों से लेकर कारीगरों और सर्विस देने वालों में इस सीजन से अच्छी कमाई की उम्मीद है। साफ है कि इस बार शहनाई की गूंज सिर्फ घरों तक नहीं, बाजारों और अर्थव्यवस्था तक सुनाई देने वाली है

Edited By: Sudhanshu Dubeyअपडेटेड Nov 21, 2026 पर 1:01 PM
शादियों के सीजन में बाजार की होगी बल्ले-बल्ले, 21 नवंबर से 15 दिसंबर के बीच हर दिन होंगी लगभग 2 लाख शादियां
शादी का सीजन केवल कारोबारियों के लिए ही नहीं, बल्कि रोजगार के लिहाज से भी काफी अहम है। इस दौरान डेकोरेटर, कैटरर्स, फोटोग्राफर, ब्यूटीशियन, टेंट हाउस, परिवहन और होटल से जुड़े लोगों को काम मिलेगा

इस बार शादियों के सीजन में बाजार की बल्ले-बल्ले होने वाली है। अगले 25 दिनों में देशभर में करीब 52 लाख शादियां होने का अनुमान है। इन शादियों से 7.5 लाख करोड़ रुपए के कारोबार की उम्मीद है। 21 नवंबर से 15 दिसंबर तक देश में शादियों का पहला बड़ा सीजन है। व्यापारियों की संस्था कैट ( CAIT) के मुताबिक हर दिन औसतन 2 लाख से ज्यादा शादियां होंगी।

शादी सीजन में कारोबार

कैट (CAIT)के मुताबिक इस साल सिर्फ ज्वेलरी में 1 लाख 20 हजार करोड़ के कारोबार का अनुमान है। इसके अलावा सजावट और कपड़ों में 90 हजार करोड़, गिफ्ट और शादी के सामान में 37.5 हजार करोड़ रुपए और खाने-पीने के सामान में 37.5 हजार करोड़ का कारोबार हो सकता है। 30 हजार करोड़ के इलेक्ट्रॉनिक्स, 30 हजार करोड़ के स्वीट्स और ड्राई फ्रूट्स और 30 हजार करोड़ रुपए के फर्नीचर की बिक्री का अनुमान है।

बाजार में तो पैसे बरसेगा लेकिन जिस घर में शादी है उसका कितना बजट बढ़ गया है यह भी अहम है। एक तरफ परिवार की तैयारी कर रहे हैं,तो दूसरी तरफ दुकानदारों से लेकर कारीगरों और सर्विस देने वालों में इस सीजन से अच्छी कमाई की उम्मीद है। साफ है कि इस बार शहनाई की गूंज सिर्फ घरों तक नहीं, बाजारों और अर्थव्यवस्था तक सुनाई देने वाली है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें