Gold Rate Today in India: डॉलर की मजबूती और ट्रेजरी बॉन्ड की बढ़ती यील्ड ने सोने-चांदी की चमक और फीकी कर दी है। 18 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड तो अब ₹1 लाख के भी नीचे आ चुका है। इसकी चमक एक दिन की स्थिरता के बाद आज लगातार छठे दिन फीकी पड़ी है। इन छह दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹12060 और 22 कैरट वाला ₹11060 सस्ता हुआ है। आज की बात करें तो राजधानी दिल्ली में फिलहाल 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹10 और 22 कैरट वाला ₹10 नीचे आया है। अब चांदी की बात करें तो इंडस्ट्रियल डिमांड की सुस्ती के बीच 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹25100 सस्ती हुई है।
देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...
लगातार चौथे दिन आज फिसली चांदी
एक दिन की स्थिरता के बाद लगातार चौथे दिन चांदी आज टूटी है। आज की गिरावट के साथ एक किलो चांदी 10 दिनों में ₹25100 टूट चुकी है। इसमें से ₹100 तो आज नीचे आई है। इन 10 दस दिनों में तो चार दिन इसके भाव में कोई बदलाव ही नहीं हुआ। फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹1,74,900 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।
सोने-चांदी की कीमत दुनिया भर में कम हो रही है। शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में एक औंस सोने का हाजिर भाव $38.99 यानी 1.08% गिरकर $3,586.32 रह गया तो एक औंस चांदी करीब 1% टूटकर $42.62 रह गई। ये अब सितंबर 2025 के बाद अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई हैं।
च्वाइस ब्रोकिंग की कमोडिटी टेक्निकल एनालिस्ट कावेरी मोरे के मुताबिक अमेरिकी डॉलर में मजबूती और ट्रेजरी बॉन्ड की बढ़ती यील्ड ने सोने की चमक फीकी कर दी है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के सख्त रुख से ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद कमजोर हुई है, जिससे सोने पर दबाव बढ़ा है। कावेरी मोरे के मुताबिक अभी सोने और चांदी का शॉर्ट टर्म आउटलुक कमजोर है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।