Anthropic News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में नौकरी पाने के लिए सिर्फ तकनीकी महारत होना काफी नहीं है। दिग्गज एआई कंपनी एंथ्रॉपिक के सीईओ डेरियो एमोडेई का कहना है कि अगर किसी शख्स के पास बढ़िया टैलेंट है लेकिन उसका व्यवहार और काम करने का तरीका कंपनी की संस्कृति के हिसाब से नहीं है तो एंथ्रॉपिक में उसे नौकरी नहीं मिलेगी। उनका दावा है कि कंपनी ऐसे कई कैंडिडेट्स को रिजेक्ट भी कर चुकी है जो कंपनी के वर्क कल्चर के हिसाब से नहीं थे। उन्होंने ये बातें आईपीओ आने से पहले 13 नवंबर को JPMorgan Chase के सीईओ जेमी डिमन के साथ लाइवस्ट्रीम बातचीत में कहीं। डेरियो ने इसमें कंपनी की हायरिंग पॉलिसी और वर्कप्लेस कल्चर पर अपनी राय रखी।
