Gold Price Today: 10 दिनों में ₹8660 सस्ता हुआ गोल्ड, चांदी आई ₹15000 नीचे, चेक करें लेटेस्ट रेट

Gold Rate Today: सोने-चांदी के भाव पर दबाव बना हुआ है। 10 दिनों में 10 ग्राम सोना ₹8660 तक नीचे आया तो एक किलो चांदी ₹15000 नीचे आई है। जानिए इस दबाव की वजह, 10 शहरों में 24 से 18 कैरट गोल्ड के लेटेस्ट भाव क्या हैं और आगे क्या रुझान है

अपडेटेड Nov 15, 2026 पर 7:45 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Gold-Silver Rate Today In India: रविवार को आज सोने-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। (File Photo- Pexels)

Gold Rate Today in India: रविवार को आज 15 नवंबर को सोने-चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है। पिछले 10 दिनों में 10 ग्राम गोल्ड तेजी से नीचे आया है। दिवाली के बाद कमजोर खुदरा मांग और अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी ने इसकी चमक फीकी की है। 10 दिनों में 24 कैरट वाला 10 ग्राम गोल्ड ₹8660 और 22 कैरट वाला ₹7950 सस्ता हुआ है। इन 10 दिनों में गोल्ड 5 दिन टूटा है, जिसमें से 10-13 नवंबर तक यानी लगातार चार दिनों की गिरावट भी है। अब चांदी की बात करें तो 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹15,000 नीचे आई है।

सिटीवाइज गोल्ड के भाव

देश के 10 बड़े शहरों में 18 कैरट, 22 कैरट और 24 कैरट शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने की कीमत क्या है, आइए जानते हैं...

शहर  24 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 22 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव 18 कैरट 10 ग्राम गोल्ड भाव
दिल्ली ₹1,37,770 ₹1,26,300 ₹1,03,370
मुंबई ₹1,37,620 ₹1,26,150 ₹1,03,220
कोलकाता ₹1,37,620 ₹1,26,150 ₹1,03,220
चेन्नई ₹1,37,620 ₹1,26,150 ₹1,03,300
बेंगलुरू ₹1,37,620 ₹1,26,150 ₹1,03,220
हैदराबाद ₹1,37,620 ₹1,26,150 ₹1,03,220
लखनऊ ₹1,37,770 ₹1,26,300 ₹1,03,370
पटना ₹1,37,670 ₹1,26,200 ₹1,03,270
जयपुर ₹1,37,770 ₹1,26,300 ₹1,03,370
अहमदाबाद ₹1,37,670 ₹1,26,200 ₹1,03,270


10 दिनों में ₹15000 गिरी चांदी

डिमांड में सुस्ती और ताबड़तोड़ रैली के बाद मुनाफावसूली के चलते चांदी के भाव तेजी से नीचे आए हैं। पिछले 10 दिनों में सिर्फ तीन दिन इसके भाव में बदलाव हुआ और इन तीनों में हर एक दिन- 6 नवंबर, 11 नवंबर और 13 नवंबर को एक किलो चांदी ₹5000-₹5000 नीचे गिरी यानी कि 10 दिनों में एक किलो चांदी ₹15,000 सस्ती हुई है। अब आज की बात करें तो फिलहाल दिल्ली में एक किलो चांदी ₹1,95,000 के भाव में बिक रही है। बाकी अहम महानगरों में मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में भी यह इसी भाव पर बिक रही है।

गोल्ड पर क्यों है दबाव और आगे क्या है रुझान?

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कमोडिटीज) सौमिल गांधी के मुताबिक घरेलू बाजार में सोने की कीमतें कमजोर वैश्विक संकेतों और त्योहारी सीजन के बाद सुस्त मांग के कारण दबाव में हैं। Giottus.com के सीईओ विक्रम सुब्बुराज का कहना है कि चांदी में अधिक तेज करेक्शन दिखा। विक्रम का कहना है कि अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड में बढ़ोतरी और डॉलर में मजबूती से इन पर दबाव बना है। सौमिल के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद सोने में बिकवाली तेज हुई, जिसमें उन्होंने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते की जरूरत नहीं है, जिससे तत्काल कूटनीतिक समाधान की उम्मीदों को झटका लगा।

अब आगे की बात करें तो एलकेपी सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट-रिसर्च एनालिस्ट (कमोडिटी और करेंसी) जतिन त्रिवेदी के मुताबिक डॉलर की चाल, कच्चे तेल के उबाल और मौद्रिक नीतियों से सोने-चांदी की चाल तय होगी। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के सचिव सुरेंद्र मेहता का अनुमान है कि 2027 के आखिरी तक 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1.87 लाख से अधिक और एक किलो चांदी ₹5.45 लाख तक पहुंच जाएगी।

Gold Silver Outlook: अगले साल सोना 1.88 लाख रुपये पर होगा, चांदी 5 लाख को पार कर जाएगी

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।