Nvidia CEO News: एमेजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजॉस (Jeff Bezos) ने एनवीडिया के अगले सीईओ के चुनाव को लेकर कंपनी के बोर्ड को बड़ी सलाह दी है। उनका मानना है कि अगर एनवीडिया के को-फाउंडर जेनसेन हुआंग (Jensen Huang) को दोबारा सीईओ नहीं बनाया जाता है, तो कंपनी को अपना अगला प्रमुख बाहर से नहीं चुनना चाहिए। जेफ बेजॉस का मानना है कि एनवीडिया जैसी जटिल कंपनी को समझना किसी बाहरी व्यक्ति के लिए बेहद मुश्किल होगा। उन्होंने ये बातें SEMAFOR को दिए एक इंटरव्यू में कही। जेफ बेजॉस के मुताबिक एनवीडिया जैसी कंपनी में बाहरी सीईओ के सफल होने की संभावना बहुत कम होती है।
