Nifty Metal falls : बुधवार, 18 नवंबर को मेटल सेक्टर के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में निफ्टी मेटल इंडेक्स में लगभग 2 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे यह आज NSE पर सबसे खराब प्रदर्शन करने वाला सेक्टोरल इंडेक्स रहा। कमोडिटी की कीमतों में गिरावट, अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की उम्मीद ने निवेशकों का सेंटीमेंट खराब कर दिया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व की हालिया बैठक के मिनट्स जारी होने से पहले,बाजार ब्याज दरों पर मिलने वाले संकेतों पर नजरें बनाए हुए हैं।
