Market View : निफ्टी-बैंक निफ्टी में गिरावट पर खरीदारी की रणनीति करेगी काम, इन दो शेयरों में हो सकती है बंपर कमाई

Market View : manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। हालांकि निफ्टी में हाई लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग जरूर देखने को मिली है। लेकिन नेक्स्ट अपमूव में निफ्टी 25,800 के लेवल्स को टेस्ट कर सकता है। अगर आज हमें निफ्टी कल की क्लोजिंग के आसपास मिले तो फिर खरीदारी करने की कोशिश करनी चाहिए

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 11:57 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Market View:मानस जायसवाल का मानना है कि आने वाले समय में भी आपको बैंक निफ्टी में आउट परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा और यहां पर भी खरीदारी करने की ही राय रहेगी। इसमें कभी भी कोई डिप मिले तो 61500 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करें

Market View : 18 नवंबर को भारतीय बाजारों में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। सेंसेक्स 397.87 अंक या 0.48 प्रतिशत गिरकर 82,134.32 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी 139.90 अंक या 0.55 प्रतिशत गिरकर 25,247.50 पर पहुंच गया है। चांदी में आई गिरावट के चलते हिंदुस्तान जिंक 3% से ज्यादा फिसला है। साथ ही मणप्पुरम और मुथूट भी चार परसेंट से ज्यादा फिसले हैं। टाटा स्टील और NMDC भी कमजोर दिख रहे हैं। अशोक लेलैंड में दो फीसदी की गिरावट है। फार्मा को छोड़ आज ज्यादातर सेक्टरों में दबाव के साथ कारोबार हो रहा है। मजबूत डॉलर इंडेक्स से मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। FMCG, IT, ऑटो में भी गिरावट के साथ ट्रेड हो रहा है।

आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल

ऐसे में मार्केट ट्रेंड पर बात करते हुए manasjaiswal.com के मानस जायसवाल ने कहा कि बाजार का ओवरऑल ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव है। हालांकि निफ्टी में हाई लेवल पर थोड़ी प्रॉफिट बुकिंग जरूर देखने को मिली है। लेकिन नेक्स्ट अपमूव में निफ्टी 25,800 के लेवल्स को टेस्ट कर सकता है। अगर आज हमें निफ्टी कल की क्लोजिंग के आसपास मिले तो फिर खरीदारी करने की कोशिश करनी चाहिए। जब तक निफ्टी 25175 के ऊपर ट्रेड करता रहेगा तब तक ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। ऐसे जब तक निफ्टी 25175 के ऊपर ट्रेड करे हर गिरावट पर खरीदारी करें। 25175 का स्टॉप लॉस लगा लें। निफ्टी में 25800 के टारगेट सेट करके चलना है।


बैंक निफ्टी व्यू

मानस जायसवाल को निफ्टी की तुलना में बैंक निफ्टी ज्यादा मजबूत दिख रहा है। यहां पर हमने ऑलरेडी आउट परफॉर्मेंस देखने को मिला है। मानस जायसवाल का मानना है कि आने वाले समय में भी आपको बैंक निफ्टी में आउट परफॉर्मेंस देखने को मिलेगा और यहां पर भी खरीदारी करने की ही राय रहेगी। इसमें कभी भी कोई डिप मिले तो 61500 के स्टॉप लॉस से खरीदारी करें। बैंक निफ्टी 63500 तक के टारगेट देखने को मिल सकते हैं।

मानस जायसवाल की टॉप पिक्स

मानस जायसवाल की आज के लिए दो बाय साइड की रिकमेंडेशन हैं। M&M में उनकी खरीदारी की सलाह है। इस शेयर में तीन-चार दिनों में हमने एक छोटा सा करेक्शन देखा। लेकिन कल इंट्रा डे चार्ट पर इसमें कुछ रिवर्सल के संकेत नजर आए। यहां फिर से रैली चालू हो सकती है। इस शेयर में 3369 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ 3500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।

इनका दूसरा पसंदीदा स्टॉक है अदाणी एंटरप्राइज। कल इस स्टॉक ने अपने 200 डे मूविंग एवरेज को रिगेन कर लिया है। अब यह नेक्स्ट अपमूव के लिए ृभी तैयार है। इस स्टॉक में 2694 रुपए के स्टॉप लॉस के साथ, 2825 रुपए के टारगेट के लिए खरीददारी की सलाह है।

 

 

Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश, फटाफट कमाई के लिए इन दो शेयरों पर रहे नजर

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।