Trading Ideas : कमजोर शुरुआत के बाद बाजार में रिकवरी की कोशिश देखने को मिल रही है। निफ्टी निचले स्तरों से करीब 70 अंक सुधऱकर 25300 के करीब आ गया है। बैंक निफ्टी में 300 अंकों का सुधार है। हालांकि मिडकैप और स्मॉलकैप में दबाव कायम है। INDIA VIX भी हल्का ऊपर है। फार्मा छोड़ आज ज्यादातर सेक्टरों में दबाव के साथ काम हो रहा है। मजबूत डॉलर इंडेक्स से मेटल में सबसे ज्यादा बिकवाली आई है। FMCG, IT, ऑटो में भी प्रेशर है।
आज क्या हो कमाई की रणनीति?
बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला सपोर्ट 25,200-25,250 पर और बड़ा सपोर्ट 25,100-25,150 पर है। अगर गिफ्ट निफ्टी यहीं रहे और बड़ा गैप डाउन मिले तो खरीदारी करें। खरीदारी और पोजिशन बढ़ाने का सबसे बेहतर जोन 25,200-25,300 है। 25,100-25,150 का सख्त और टाइट SL रखें। पहला रजिस्टेंस 25,400-25,450 पर होगा। बड़ा रजिस्टेंस 25,500-25,550 पर होगा। अगर 25,450-25,500 रिजेक्ट हो तो शॉर्ट करें, 25,550 का SL रखें।
अनुज सिंघल ने कहा कि बैंक निफ्टी में रणनीति बिल्कुल साफ है। हर गिरावट पर दिसंबर सीरीज की Calls खरीदें। 61,500 तक की हर गिरावट खरीदारी का मौका है। थोड़ा गहरा स्टॉप लॉस यानी 60,800 का स्तर रखें। बैंक निफ्टी अब 63,000-65,000 के सफर की शुरुआत कर चुका है।
सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार की राय
वीरेंद्र कुमार की राय है कि निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 25489-25539 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 25591-25619/667 पर है। इसके लिए पहला बेस 25276-25309 पर और बड़ा बेस 25177-25231 पर है। ऊपरी स्तरों पर कल निफ्टी में FIIs की बिकवाली देखने को मिली। गिरावट पर खरीदारी के लिए 25227-25309 का बेस है। 25589-25539 पर रजिस्टेंस है। 25500 कॉल पर सबसे ज्यादा जमावड़ा है। 25539 के ऊपर निकला तो रजिस्टेंस-2 की तरफ बढ़ सकता है। सबसे ज्यादा कॉल राइटिंग अब 26000 पर शिफ्ट हुई है। 25177-25231 के नीचे जाने पर ही निराशा होगी। 10 DEMA अब 24930 पर है।
बैंक निफ्टी के लिए पहला रेजिस्टेंस 62531-62646 पर और बड़ा रेजिस्टेंस 62850-63020/166 पर है। इसके लिए पहला बेस 61821-61530 पर और बड़ा बेस 61200-60970 पर है। ऑल टाइम हाई पर बैंकों में शानदार मोमेंटम है। कच्चा तेल अहम ट्रिगर है। लेकिन कुछ नीचे आने का इंतजार करें। हालांकि बैंक निफ्टी काफी चल चुका है, 61000 पर सबसे ज्यादा OI है। 10 DEMA अब 60000 के जोन पर है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी Adani Solutions में 1475 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1520 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। वहीं, Cipla में 1390 रुपए के स्टॉप-लॉस के साथ 1370 रुपए के टारगेट के लिए बिकवाली की सलाह है।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।