Trading Plan: निफ्टी और बैंक निफ्टी हालिया रैली के बाद ले सकते हैं हल्का विराम, इन अहम लेवल्स पर रहे नजर

Trading Plan: निफ्टी के लिए 25,200 पर सबसे नजदीकी सपोर्ट है। इसके बाद 25,000 पर बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की ओर 25500 एक अहम रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है। निफ्टी को और ऊपर जाने के लिए इस बाधा को पार करना होगा

अपडेटेड Nov 18, 2026 पर 10:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Trading plan : सभी अहम इंडीकेटर अब ओवरबॉट जोन में आ गए हैं और बैंक निफ्टी अपने हाल के निचले स्तरों से 15 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। इसलिए, मौजूदा स्तरों पर अचानक प्रॉफिट बुकिंग होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता

Trading Plan : निफ्टी और बैंक निफ्टी दोनों का ब्रॉडर टेक्निकल स्ट्रक्चर मजबूत बना हुआ है। हालांकि, आरएसआई मोमेंटम इंडीकेटर ओवरबॉट जोन के करीब पहुंच रहा है,जो निकट अवधि में कुछ मुनाफावसूली हो सकने का संकेत है। सिकुड़ता एमएसीडी हिस्टोग्राम बार भी तेजी में कुछ सुस्ती आने का संकेत दे रहे हैं। हालांकि एमएसीडी अपनी ऊपर की बढ़त बनाए हुए हैं।

अहम लेवल्स की बात करें तो निफ्टी के लिए 25,200 पर तत्काल सपोर्ट है, इसके बाद 25,000 पर बड़ा सपोर्ट है। ऊपर की ओर 25,500 पर अहम रेजिस्टेंस है। निफ्टी को और आगे बढ़ने के लिए इस बाधा को पार करना होगा।

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी करेक्शन की स्थिति में बैंक निफ्टी के लिए 61,500-61,200 जोन में सपोर्ट हो सकता है। जबकि, ऊपर की तरफ 62,700-63,000 की रेंज एक रेजिस्टेंस के रूप में काम कर सकता है।


निफ्टी आउटलुक और रणनीति

वेव्स स्ट्रैटेजी एडवाइजर्स के फाउंडर और सीईओ, आशीष क्याल का कहना है कि पिछले हफ्ते मामूली गिरावट के बाद निफ्टी ने फिर से तेजी पकड़ ली और 24,420 के अपने पिछले हाई को पार कर गया। कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट भी भारतीय इक्विटी के लिए सहायक है,क्योंकि इससे महंगाई की चिंता कम हो सकती है।

डेली चार्ट पर निफ्टी पिछले दो कारोबारी सत्रों में लगातार पिछले दिन के हाई से ऊपर बंद हुआ है जो चल रहे अपट्रेंड में मजबूती का संकेत है। इससे पता चलता है कि बाजार में लगातार खरीदारी हो रही है।

निफ्टी अब अपने ऑल टाइम हाई 26,373 से बमुश्किल 1,000 अंक दूर है। ऑवरली फ्लैग पैटर्न के हालिया ब्रेकआउट ने बाजार के आउटलुक को और मजबूत किया है। गिरावट पर खरीदारी की रणनीति के लिए अनुकूल रुझान बना हुआ है। जब तक निफ्टी पिछले दिन के निचले स्तर से नीचे बंद न हो तब तक यह ट्रेंड जारी रहेगा। ऊपर की तरफ 26,001 का लेवल अहम है। वहीं,नीचे की तरफ 25,050 पर अहम सपोर्ट बना हुआ है।

अहम रेजिस्टेंस: 26,001

अहम सपोर्ट: 25,050

रणनीति: निफ्टी फ्यूचर्स में 25,480 से ऊपर नई खरीदीरी शुरू की जा सकती है, जिसमें 25,390 पर स्टॉप-लॉस और 25,570 का शुरुआती लक्ष्य और उसके बाद 25,650 का लक्ष्य होगा।

Market cues : तेज रैली के बाद शॉर्ट टर्म करेक्शन मुमकिन, 25500 के ऊपर टिकने पर ही निफ्टी में आएगी तेजी

बैंक निफ्टी आउटलुक और रणनीति

आशीष क्याल का कहना है कि पिछले सेशन में बैंक निफ्टी ने आठ महीने के बाद अपने पिछले रिकॉर्ड हाई को पार कर लिया और 62,442 के करीब एक नया लाइफ टाइम हाई बनाया। यह पहली बार 62,000 अंक के ऊपर बंद हुआ। इस तेजी के दौरान प्राइवेट बैंकों ने सरकारी बैंकों (PSU बैंकों) के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया और इंडेक्स में आई तेजी में अहम योगदान दिया। नवंबर 2026 की शुरुआत में, बैंक निफ्टी ने कुछ मजबूती तो दिखाई लेकिन फिर भी यह निफ्टी के मुकाबले पीछे ही रहा। हालांकि,जैसे-जैसे यह महीना आगे बढ़ा, बैंकिंग इंडेक्स ने रफ्तार पकड़ी और अंततः निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन करते हुए,चल रही तेजी में सबसे आगे निकल गया।

इस तेजी के चलते बैंक निफ्टी दो बेंचमार्क इंडेक्सों में से पहला ऐसा इंडेक्स बन गया जिसने एक नया रिकॉर्ड हाई बनाया। गौरतलब है कि इस पूरी तेजी के दौरान, बैंक निफ्टी क्लोजिंग बेसिस पर पिछले दिन के निचले स्तर को भी बचाए रखने में कामयाब रहा,जो इसकी अंतर्निहित मजबूती को दिखाता है।

सभी अहम इंडीकेटर अब 'ओवरबॉट' जोन में आ गए हैं और बैंक निफ्टी अपने हाल के निचले स्तरों से 15 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ चुका है। इसलिए, मौजूदा स्तरों पर अचानक 'प्रॉफिट बुकिंग' होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।

'बाय-ऑन-डिप्स' (गिरावट पर खरीदारी) की रणनीति के लिए रुझान अनुकूल बना हुआ है, जिसमें 61,200 का स्तर सबसे नजदीकी सपोर्ट का काम कर रहा है। जब तक इंडेक्स क्लोजिंग बेसिस पर इस स्तर के ऊपर बना रहता है, तब तक 62,700–63,000 की ओर अगली तेजी की संभावना बनी हुई है।

अहम रेजिस्टेंस: 63,000

अहम सपोर्ट: 61,200

रणनीति: बैंक निफ्टी फ्यूचर्स में 62,450 के स्तर के ऊपर नई लॉन्ग पोजीशन बनाई जा सकती हैं। इसमें 62,250 का स्टॉप-लॉस रखें और 62,650 तथा उसके बाद 62,800 का टारगेट रखें।

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।