Market cues : तेज रैली के बाद शॉर्ट टर्म करेक्शन मुमकिन, 25500 के ऊपर टिकने पर ही निफ्टी में आएगी तेजी
Trade Setup for Today : बाजार में और तेजी आने के लिए निफ्टी को 25,500 से ऊपर जाकर टिकना होगा। इस लेवल से ऊपर टिके रहने पर निफ्टी के लिए 25,650 और 25,800 के अगले टारगेट खुल सकते हैं। तब तक बाजार में कंसोलीडेशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता
Trade Setup : बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 17 नवंबर को बढ़कर 1.12 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.03 था
Trade setup for today : 17 नवंबर को निफ्टी 0.38 फीसदी बढ़त लेकर बंद हुआ, लेकिन 25,500 स्विंग हाई से ऊपर बंद होने में विफल रहा। इस लेवल को निफ्टी ने कल 26 फरवरी के बाद पहली बार टेस्ट किया था। कुल मिलाकर,मेन टेक्निकल स्ट्रक्टर मजबूत बना हुआ है। हालांकि,ओवरबॉट जोन के करीब पहुंचने वाले मोमेंटम इंडीकेटर बता रहे हैं कि इंडेक्स में निकट अवधि में कंसोलीडेशन और मुनाफावसूली देखी जा सकती है।
बाजार में और तेजी आने के लिए निफ्टी को 25,500 से ऊपर जाकर टिकना होगा। इस लेवल से ऊपर टिके रहने पर निफ्टी के लिए 25,650 और 25,800 के अगले टारगेट खुल सकते हैं। तब तक बाजार में कंसोलीडेशन की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। नीचे की तरफ निफ्टी के लिए 25,200 पर तत्काल सपोर्ट है। उसके बाद 25,000 पर बड़ा सपोर्ट। एक्सपर्ट्स की सलाह है कि मौजूदा तेजी के बीच गिरावट पर खरीदारी की रणनीति बेहतर रहेगी।
यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।
निफ्टी 50 के लिए प्रमुख स्तर (25,387)
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 25,475, 25,530, और 25,619
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 25,296, 25,241, और 25,151
निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
निफ्टी ने दैनिक चार्ट पर ऊपरी छाया के साथ एक बुलिश कैंडल बनाई, जो मौजूदा तेजी के ट्रेंड बावजूद ऊपरी स्तरों पर बिकवाली के दबाव का संकेत देती है। निफ्टी अपने सभी अहम मूविंग एवरेज के ऊपर ट्रेड कर रहा है जो ऊपर की ओर झुके हुए हैं, जबकि 77.78 पर रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (आरएसआई) ओवरबॉट जोन के करीब पहुंच गया है। इस बीच,एमएसीडी ने ऊपर की ओर बढ़ना जारी रखा है, हालांकि इसके हरे हिस्टोग्राम बार लगातार छठे सत्र में सिकुड़ते रहे,जो तेजी की गति में कुछ कमी की संभावना का संकेत दे रहा है। कुल मिलाकर,टेक्निकल इंडीकेटर एक मजबूत ट्रेंड की ओर इशारा कर रहे हैं। लेकिन निकट अवधि के कंसोलीडेशन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।
बैंक निफ्टी (61,576) के लिए महत्वपूर्ण स्तर
पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 62,432, 62,658, और 63,022
पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 61,703, 61,478, और 61,114
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 63,635, 65,086
फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 60,371, 59,080
बैंक निफ्टी स्पेशल फॉर्मेशन
बैंक निफ्टी ने डेली टाइम फ्रेम पर हल्की ऊपर शैडो के साथ एक लॉन्ग बुलिश कैंडल बनाई,जो ऊपरी लेवल्स पर कुछ मुनाफावसूली बावजूद एक मजबूत अपट्रेंड का संकेत है। इंडेक्स ने अपने हायर हाई, हायर लो फॉर्मेशन को बनाए रखा और अनचार्टेड टेरिटरी में प्रवेश किया,जो 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ एक नए क्लोजिंग हाई पर खत्म हुआ। बैंक निफ्टी आराम से अपने सभी अहम मूविंग एवरेजेज के ऊपर कारोबार कर रहा जो ऊपर की ओर झुके हुए हैं, जो मौजूदा तेजी की में मजबूती के संकेत दे रहे हैं। हालांकि,79.25 पर आरएसआई ओवरबॉट जोन के करीब पहुंच गया है,जिससे पता चलता है कि कुछ प्रॉफिट बुकिंग या निकट अवधि में कंसेलीडेशन से इंकार नहीं किया जा सकता।
इस बीच,एमएसीडी ने अपनी तेजी के रुख को बनाए हुए है। हालांकि इसकी हरी हिस्टोग्राम पट्टियां लगातार तीसरे सत्र से सिकुड़ रही हैं,जो तेजी की गति में कुछ कमी आने का संकेत हैं। कुल मिलाकर,टेक्निकल ढ़ाचा मजबूत दिख रहा है। लेकिन तेज रैली के बाद शॉर्ट टर्म कंसोलीडेशन की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 17 नवंबर को लगातार छठे सत्र में अपनी खरीदारी का सिलसिला जारी रखा और 4,195 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीदी। इस बीच,घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने 12 दिनों की बिकवाली का सिलसिला तोड़ दिया और 196 करोड़ रुपये की इक्विटी खरीद के साथ नेट बायर रहे।
इंडिया VIX
बाजार में संभावित उतार-चढ़ाव के मापने वाला वोलैटिलिटी इंडेक्स इंडिया VIX 1 प्रतिशत गिरकर 15.52 पर आ गया। बाजार में भरोसा बढ़ाने के लिए 14 अंक से नीचे की गिरावट जरूरी होगी। कुल मिलाकर,इस इंडेक्स से पता चलता है कि VIX में हालिया गिरावट के बावजूद निवेशकों के बीच कुछ सावधानी बनी रह सकती है।
पुट कॉल रेशियो
बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 17 नवंबर को बढ़कर 1.12 हो गया, जबकि पिछले सत्र में यह 1.03 था। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।
F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक
F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।
एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक: Kaynes Technology India
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।