Daily Voice : FPI की बिकवाली के नजरिए से सबसे बुरा दौर बीता, अमेरिका में AI बबल फूटा तो भारत भी नहीं रहेगा अछूता

Daily Voice: स्पार्क इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के पी.कृष्णन ने कहा कि बड़ी बात यह है कि अगर AI बबल फटने से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता है तो ग्लोबल मार्केट में जोखिम से बचने का रुझान(रिस्क-ऑफ) देखने को मिलेगा और सभी उभरते बाजारों को नुकसान उठाना पड़ सकता है

अपडेटेड Nov 21, 2026 पर 11:01 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Daily Voice : दिसंबर में यूएस एफडीए ब्याज दरों में बढ़त कर सकता है। एनवीडिया (Nvidia) से जुड़ी समस्याओं या AI बबल के टूटने की शुरुआत के बावजूद,अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए महंगाई का खतरा खत्म नहीं हुआ है

Daily Voice : FII की तरफ से हाल के दिनों में हो रही खरीदारी को भारत की ओर विदेशी निवेशकों के एक रणनीतिक बदलाव की शुरुआत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि,FPI की बिकवाली के नजरिए से देखें तो भारत के लिए सबसे बुरा दौर बीत चुका है। ये बातें मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में स्पार्क इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के इक्विटी एसेट मैनेजमेंट के MD और CIO,पी. कृष्णन ने कही हैं।

मार्केट पर अपनी राय साझा करते हुए उन्होंने कहा कि इस समय एनर्जी सेक्टर अंडरवैल्यूड नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि एक दाम साफ नजर आ रहा है कि इस सेक्टर की मांग दूसरे सेक्टरों की तुलना में काफी तेजी से बढ़ेगी। आगे कई तिमाहियों तक हमें इस सेक्टर की मांग में मजबूती बनी रहने की उम्मीद है। उनके मुताबिक बैंक शेयर इस समय सही भाव पर मिल रहे हैं। हालांकि हाल में कीमतों में आई तेजी एक चेतावनी का संकेत भी दे रही है। वे 'एसेट-लाइट' बिजनेस मॉडल की तुलना में 'एसेट-ओनिंग'बिजनेस मॉडल को अधिक पसंद करते हैं।

हाल आई जोरदार तेजी को देखते हुए,क्या भारत FIIs के लिए निवेश का एक पसंदीदा डेस्टिनेशन बन सकता है?


इसके जवाब में उन्होंने कहा कि कुछ हद तक ऐसा हो सकता है। AI ट्रेड से पैसा निकलने पर भारत में कुछ निवेश आ सकता है। यह बिल्कुल एक पेंडुलम के वापस अपनी जगह पर आने जैसा है। बड़ी बात यह है कि अगर AI बबल फटने की वजह से अमेरिकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचता है,तो पूरी दुनिया में जोखिम से बचने का माहौल (risk-off) बन सकता है, जिसका निगेटिव असर भारत सहित सभी उभरते बाजारों पर पड़ सकता है।

ऐसे में FII की तरफ से हाल के दिनों में हो रही खरीदारी को भारत की ओर विदेशी निवेशकों के एक रणनीतिक बदलाव की शुरुआत के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए। हालांकि,FPI की बिकवाली के नजरिए से देखें तो भारत के लिए सबसे बुरा दौर बीत चुका है।

क्या भारतीय इक्विटी बाजार AI थीम को लेकर अपने नजरिए में बदलाव कर रहा है? इस थीम की पहले इस आधार पर आलोचना की जाती थी कि इसमें निवेश के अच्छे अवसर नहीं हैं और अर्निंग्स को लेकर स्पष्टता का अभाव है।

इसके जवाब में पी. कृष्णन ने कहा कि AI के मामले में भारत अभी काफी पीछे है। AI बबल का फूटना इस बात को दिखाता है कि इस सेक्टर के अस्वाभाविक रूप से महंगे भाव अब सही स्तर पर आ रहे हैं और शायद AI में होने वाले पूंजीगत खर्च (capex) में भी कुछ कमी आ रही है। AI कहीं जाने वाला नहीं है। हालांकि इस सेक्टर में भारत का एक्सपोजर बहुत कम है। ऐसे में इसमें आने वाली गिरावट का हमारे पर बहुत ज्यादा असर भी नहीं होने वाला है।

ब्याज दरों में बढ़ोतरी की संभावना पर अपनी राय रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि दिसंबर में यूएस एफडीए ब्याज दरों में बढ़त कर सकता है। एनवीडिया (Nvidia) से जुड़ी समस्याओं या AI बबल के टूटने की शुरुआत के बावजूद,अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए महंगाई का खतरा खत्म नहीं हुआ है। ऐसा लगता है कि फेड यह नहीं मानता कि बुल मार्केट को बनाए रखने की जिम्मेदारी उसकी है।

जहां तक RBI की बात है तो महंगाई उसके कम्फर्ट जोन से काफी ऊपर चली गई है और इसके मूल कारण अभी भी चिंताजनक संकेत दे रहे हैं। RBI के लिए केवल एक बार ब्याज दरें बढ़ाकर रुक जाना समझदारी नहीं होगी। ऐसा करने से महंगाई पर काबू नहीं किया जा सकता। अगर आरबीआई दरों में बढ़त नहीं करता है तो यह पलटी मारने जैसा कदम होगा,जिससे न तो महंगाई को काबू करने में मदद मिलेगी और न ही ग्रोथ को बढ़ावा मिलेगा।

क्या मजबूत भारतीय अर्थव्यवस्था, ब्याज दरों में कुछ बढ़ोतरी को इस तरह झेल सकती है कि विकास दर और कॉरपोरेट कमाई पर कोई खास बुरा असर न पड़े?

इसके जवाब में पी. कृष्णन ने कहा कि मौजूदा नॉमिनल ग्रोथ के आधार विकास दर के मजबूत बने रहने की संभावना है। महंगाई अधिक है। शायद यह दिखाता है कि भारत में 'K' आकार के विकास का ऊपरी छोर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। लेकिन दूसरी तरफ अभी भी समस्या बनी हुई है। कंपनियों की अच्छी अर्निंग का एक बड़ा हिस्सा इसी 'K' के ऊपरी छोर पर टिका है। कंपनियों की अर्निंगआगे भी अच्छी बनी रहनी चाहिए। हालांकि,चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के प्रदर्शन के आधार पर आगे का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। आगे कुछ चुनौतियां भी आ सकती हैं।

 

Experts View : निफ्टी ऑल टाइम हाई के लिए तैयार, जानिए किन शेयर और सेक्टर्स में होगी कमाई

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।