Jefferies Bullish on Adani Shares: एंटी-AI ट्रेड के चलते भारतीय शेयर बाजार में आई तेज रिकवरी के बीच निवेशक ऐसे दमदार वैल्यू पिक्स तलाश रहे हैं जो अपने ही सेक्टर के अन्य शेयरों को पछाड़कर शानदार मुनाफा दे सकें। इस बीच, ग्लोबल इन्वेस्टमेंट बैंक जेफरीज इंडिया ने अदाणी कॉन्फ्रेंस कॉल 2026 के बाद अदाणी ग्रुप के पांच शेयरों को खरीदने की सलाह दी है।
ब्रोकरेज का मानना है कि ये शेयर निवेशकों को 43 प्रतिशत तक का रिटर्न दे सकते हैं। इन पांच शेयरों में अदाणी एंटरप्राइजेज, अदाणी ग्रीन एनर्जी, अदाणी पावर, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस और अदाणी पोर्ट्स शामिल हैं।
1. अदाणी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises Target Price: ₹3,830)
अदाणी कॉन्फ्रेंस के नतीजों पर प्रकाश डालते हुए जेफरीज इंडिया ने बताया कि मैनेजमेंट ने मुंबई से ट्रैफिक शिफ्ट होने के साथ नवी मुंबई एयरपोर्ट के तेजी से रैंप-अप, नॉन-एयरो ग्रोथ और एयरपोर्ट सिटी के मोनेटाइजेशन पर जोर दिया है। कंपनी के डेटा सेंटर की अनुबंधित क्षमता लगभग 1.2 GW तक पहुंच गई है, जिसे 2031 तक 3 GW करने का लक्ष्य है। एयरपोर्ट, PVC और सड़कों के नेतृत्व में सालाना ₹35,000 करोड़ से ₹40,000 करोड़ का कैपेक्स जारी रहेगा। जेफरीज ने इस शेयर में 43 प्रतिशत की तेजी के साथ ₹3,830 का टारगेट प्राइस दिया है।
2. अदाणी ग्रीन एनर्जी (Adani Green Energy Target Price: ₹1,695)
जेफरीज की रिपोर्ट के अनुसार, अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGEL) सितंबर 2026 तक 20.8 GW क्षमता के साथ भारत की सबसे बड़ी लिस्टेड प्योर रिन्यूएबल जेनरेशन कंपनी है। 2030 तक क्षमता को 2.4 गुना बढ़ाकर 50 GW करने और BESS रैंप-अप का सफर तेजी से जारी है। बिजली की मजबूत मांग और बेहतर यूटिलाइजेशन से ब्याज दरों की चिंताएं काफी हद तक कम हो सकती हैं। यह शेयर जनवरी 2023 के अपने पीक 1-ईयर फॉरवर्ड EV/EBITDA से 60 प्रतिशत डिस्काउंट पर ट्रेड कर रहा है। जेफरीज ने 'बाय' रेटिंग के साथ ₹1,695 का टारगेट रखा है। वैसे खावड़ा में प्रोजेक्ट देरी और आक्रामक बिडिंग को प्रमुख जोखिम बताया गया है।
3. अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (Adani Energy Solutions Target Price: ₹1,980)
रिपोर्ट के मुताबिक, अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस (AESL) ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन एसेट्स में भारत की एकमात्र लिस्टेड प्राइवेट सेक्टर प्योर-प्ले कंपनी है। MSEDCL के साथ 2.5 GW पावर सप्लाई करार से ट्रेडिंग बिजनेस में भी स्थिरता आ रही है। कंपनी के पास ₹87,200 करोड़ के ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स हाथ में हैं, जो सालाना आधार पर 45 प्रतिशत अधिक हैं। इसके अलावा स्मार्ट मीटर बिजनेस आगे चलकर बड़ा ग्रोथ ड्राइवर बनेगा। यह शेयर जनवरी 2023 के पीक वैल्यूएशन से 73 प्रतिशत डिस्काउंट पर है। जेफरीज ने ₹1,980 का टारगेट प्राइस दिया है।
4. अदाणी पोर्ट्स (Adani Ports Target Price: ₹2,180)
जेफरीज का कहना है कि अदाणी पोर्ट्स (ADSEZ) 2030 तक अपने 1 बिलियन टन कार्गो के लक्ष्य (16% CAGR) को हासिल करने को लेकर पूरी तरह आश्वस्त है। घरेलू पोर्ट्स की ग्रोथ ऑर्गेनिक बनी रहेगी और मुनाफे पर फोकस रहेगा। इंटीग्रेटेड लॉजिस्टिक्स कंपनी का प्रमुख फोकस एरिया है और मजबूत कैश फ्लो के दम पर ग्रोथ कैपेक्स और कर्ज घटाने की प्रक्रिया साथ-साथ चल सकती है। ब्रोकरेज ने 'बाय' टैग के साथ ₹2,180 का टारगेट प्राइस तय किया है।
5. अदाणी पावर (Adani Power Target Price: ₹240)
अदाणी पावर के शेयरों में तेजी के कारकों को रेखांकित करते हुए जेफरीज ने कहा कि मैनेजमेंट ने वित्त वर्ष 2032 (FY32) तक क्षमता को 2.5 गुना बढ़ाकर 45 GW करने का लक्ष्य दोहराया है। आगामी ऑर्गेनिक क्षमता का 62 प्रतिशत हिस्सा लॉन्ग-टर्म PPA के तहत लॉक है और इसे 100 प्रतिशत करने का लक्ष्य है, जिससे जोखिम काफी कम हो जाता है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि FY26-30E के दौरान कंपनी का EBITDA 22 प्रतिशत की CAGR से बढ़ेगा और FY30E तक यह फ्री कैश फ्लो (FCF) पॉजिटिव हो जाएगी। जेफरीज ने शेयर में 17 प्रतिशत की तेजी के अनुमान के साथ ₹240 का टारगेट प्राइस दिया है।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। शेयर बाजार में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। पैसा लगाने से पहले हमेशा अपने वित्तीय सलाहकार या एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। मनीकंट्रोल की ओर से किसी को भी पैसा लगाने की कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।