FII Returns: विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) की घरेलू शेयर मार्केट में खरीदारी लगातार तेज हो रही है। शुक्रवार, 20 नवंबर को विदेशी निवेशकों ने ₹10,308.42 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। यह इस हफ्ते किसी एक दिन में उनकी सबसे बड़ी खरीदारी रही। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों ने लगातार 15वें कारोबारी दिन बिकवाली से अधिक खरीदारी की। एनएसई के प्रोविजनल फंड फ्लो डेटा के अनुसार इस कारोबारी हफ्ते विदेशी निवेशकों ने पांच कारोबारी दिनों में कुल ₹32,646.67 करोड़ के नेट शेयर खरीदे। गुरुवार को उनकी खरीदारी ₹7,411.41 करोड़ रही थी। दूसरी तरफ घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने शुक्रवार को ₹4,859.80 करोड़ के शेयरों की नेट बिक्री की।
बिकवाली के बाद विदेशी निवेशकों की जोरदार वापसी
विदेशी निवेशकों ने ताबड़तोड़ बिकवाली के बाद अब घरेलू मार्केट में धमाकेदार वापसी की है। मार्केट की गिरावट के दौरान विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPIs) ने घरेलू शेयर मार्केट से $6000 करोड़ से अधिक निकाल लिए थे। अरब डॉलर से अधिक की निकासी की थी। अब पिछले 15 कारोबारी दिनों में उन्होंने $1400 करोड़ से अधिक का निवेश किया है।
इस लगातार खरीदारी से भारत उभरते बाजारों में विदेशी इक्विटी निवेश का सबसे बड़ा आकर्षण बना गया है। न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक इस महीने नवंबर में अब तक एशिया में मलेशिया और फिलीपींस में भी कुछ विदेशी निवेश आया है, जबकि ताइवान और दक्षिण कोरिया में सबसे ज्यादा निकासी देखने को मिली है।
विदेशी निवेशकों के बढ़ते भरोसे के बीच गोल्डमैन सैक्स ने भारतीय शेयर बाजार पर अपना रुख अपग्रेड करते हुए इसे ओवरवेट कर दिया है। ब्रोकरेज फर्म का मानना है कि दिसंबर 2027 के आखिरी तक निफ्टी 50 आकर्षक वैल्यूएशन, कंपनियों की बेहतर होती कमाई और मजबूत ग्रोथ आउटलुक के दम पर 28,500 तक पहुंच सकता है। इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी 50 में करीब 2.5% की तेजी आई है और लगातार चौथे हफ्ते बढ़त रही। वहीं इस कारोबारी हफ्ते बैंक निफ्टी में लगभग 6% की तेजी आई और इसने नया रिकॉर्ड बनाया।
पिछले चार कारोबारी हफ्तों में निफ्टी 14% से अधिक और बैंक निफ्टी करीब 20% चढ़ चुका है। इस तेजी के साथ बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्के कैप ₹40 लाख करोड़ से अधिक बढ़कर लगभग ₹514 लाख करोड़ हो गया। इस बीच रुपया भी शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले मजबूत होकर 92.67 पर बंद हुआ, जबकि गुरुवार को यह 93.29 पर था। विदेशी निवेश और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को सपोर्ट मिला।
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं है। यूजर्स को मनीकंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले हमेशा सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।