इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने SAM India के साथ ज्वाइंट वेंचर में जयपुर मेट्रो फेज-II के दो प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इनकी कुल वैल्यू ₹2,758.31 करोड़ है।
इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Ashoka Buildcon को बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने SAM India के साथ ज्वाइंट वेंचर में जयपुर मेट्रो फेज-II के दो प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इनकी कुल वैल्यू ₹2,758.31 करोड़ है।
जयपुर मेट्रो के 23 स्टेशन बनाएगी कंपनी
ये दोनों प्रोजेक्ट जयपुर मेट्रो फेज-II के पैकेज 3 और पैकेज 4 से जुड़े हैं। इनके तहत एलिवेटेड मेट्रो कॉरिडोर और कुल 23 स्टेशन बनाए जाएंगे। दोनों कॉन्ट्रैक्ट राजस्थान मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने EPC यानी इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन आधार पर दिए हैं।
पैकेज 4 की वैल्यू ₹1,628 करोड़ है। इसमें 11 स्टेशनों के साथ एलिवेटेड वायाडक्ट का डिजाइन और निर्माण करना होगा। इसके अलावा, मौजूदा फेज-I कॉरिडोर के कुछ हिस्से में बदलाव और खासा कोठी स्टेशन का निर्माण भी शामिल है।
वहीं, पैकेज 3 की वैल्यू ₹1,130.31 करोड़ है। इसके तहत 12 स्टेशनों और एलिवेटेड वायाडक्ट का निर्माण किया जाएगा। दोनों प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 36 महीने का समय दिया गया है। इनके लिए 12 महीने की डिफेक्ट लायबिलिटी अवधि भी तय की गई है।
गुजरात में भी मिला ₹1,465 करोड़ का ऑर्डर
Ashoka Buildcon को हाल ही में गुजरात में भी बड़ा हाईवे प्रोजेक्ट मिला है। कंपनी ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) के ₹1,465 करोड़ के प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाई है। इस तरह कंपनी ने हालिया दिनों में ₹4,200 करोड़ से ज्यादा के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट हासिल किए हैं।
शुक्रवार को Ashoka Buildcon का शेयर 1.63% गिरकर ₹111.40 पर बंद हुआ।
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।