सोने की कीमत और नीचे आ चुकी है। 20 नवंबर की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130830 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। मुंबई में कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में सोने में लगातार 8वें दिन गिरावट दर्ज की गई। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले गोल्ड का भाव 1,300 रुपये टूटा। इसकी वजह रही मजबूत रुपया और अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति के अधिक सख्त होने की बढ़ती आशंका। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 3,614.59 डॉलर प्रति औंस पर है।
देश के कुछ बड़े शहरों में गोल्ड रेट
दिल्ली में सोने की कीमत: दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 130830 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119940 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
मुंबई और कोलकाता: मुंबई और कोलकाता में 22 कैरेट सोने की कीमत 119790 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
चेन्नई में सोने की कीमत: 24 कैरेट सोने की कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 119790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
पुणे और बेंगलुरु में कीमत: इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 130680 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 119790 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 20 नवंबर की सुबह चांदी 179900 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। एक दिन पहले दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी की कीमत 2500 रुपये नीचे आई। इस साल जनवरी में देश के अंदर चांदी 4 लाख रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी यानि कि स्पॉट सिल्वर की कीमत 42.86 डॉलर प्रति औंस है।