Piramal Pharma Share Price : मनीकंट्रोल को सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक अमेरिकी प्राइवेट इक्विटी फर्म कार्लाइल ने 25 नवंबर को ब्लॉक डील के जरिए अपनी पोर्टफोलियो कंपनी पिरामल फार्मा में अपनी हिस्सेदारी का कुछ हिस्सा बेचकर उससे नकदी जुटाई है। यह सौदा आज ही पूरा हुआ है। इस सौदे में कार्लाइल ने अपनी लगभग 7 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी है। 6 सालों में पिरामल फार्मा में इस बड़ी निवेश फर्म द्वारा हिस्सेदारी घटाने का यह पहला मामला है। कार्लाइल ने जून 2020 में पिरामल फार्मा में 20 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी थी।
