Daily Voice : 2027 में निफ्टी छू सकता है 30000 का लेवल, मजबूत फंडामेंटल्स और सिस्टम में भरपूर नकदी से मिलेगा सपोर्ट

Daily Voice: आनंद राठी वेल्थ के फ़िरोज अजीज की राय है कि भले ही तिमाही ग्रोथ दर 7 प्रतिशत के आसपास ऊपर-नीचे होती रहे, लेकिन भारत इस वित्त वर्ष में 7 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ रेट को आसानी से बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है

अपडेटेड Nov 25, 2026 पर 12:06 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Daily Voice: कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आने वाले बदलाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और मौद्रिक नीतियों में सख्ती बड़े जोखिम बने हुए हैं

Daily Voice : भारत के मजबूत आर्थिक आधार,कंपनियों की अच्छी कमाई और घरेलू स्तर पर लगातार बनी हुई लिक्विडिटी को देखते हुए इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि 2027 तक निफ्टी 30,000 के स्तर तक पहुंच जाए। ये बात आनंद राठी वेल्थ के जॉइंट CEO फिरोज अजीज ने मनीकंट्रोल के साथ एक इंटरव्यू में कही है। उनका कहना है कि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, घरेलू मांग में मजबूती और ग्लोबल अनिश्चितताओं में कमी के संकेतों को देखते हुए उम्मीद है कि कंपनियों की कमाई में मजबूती बनी रहेगी।

फिरोज अजीज को वित्त वर्ष 2027 में निफ्टी में 14 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप 150 में 10 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 27 प्रतिशत की अर्निंग ग्रोथ की उम्मीद है। उन्होंने आगे कहा कि अगर RBI आने वाली पॉलिसी बैठकों में रेपो रेट को 50 बेसिस पॉइंट और बढ़ाता है तो इसका खपत और कर्ज लेने की लागत पर शॉर्ट टर्म में कुछ असर पड़ सकता है। हालांकि, उनका मानना ​​है कि भारतीय अर्थव्यवस्था इस तरह की बढ़ोतरी को झेलने के लिए काफी मजबूत स्थिति में है।

2027 तक निफ्टी में 30,000 के लेवल मुमकिन


बाजार की चाल पर बात करते हुए फिरोज अजीज ने कहा कि हाल ही में बाजार में आई तेजी को FII की ओर से फिर से शुरू हुई खरीदारी, ग्लोबल स्तर पर चुनौतियों में आई कमी और घरेलू फंडामेंटल्स में सुधार का सपोर्ट मिला है। पिछले दो सालों में भारतीय इक्विटी बाजार में टाइम और वैल्यूएशन के लिहाज से एक अच्छा करेक्शन देखने को मिला है।

नवंबर में अब तक निफ्टी में लगभग 10 प्रतिशत की तेजी आई है। इस दौरान बाजार में करीब 1.34 लाख करोड़ रुपये के विदेशी निवेश आए हैं। ब्रेंट क्रूड की कीमत भी घटकर लगभग 86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गई है।

कच्चे तेल की कीमतों में अचानक आने वाले बदलाव, भू-राजनीतिक अनिश्चितताएं और मौद्रिक नीतियों में सख्ती (monetary tightening) बड़े जोखिम बने हुए हैं। हालांकि, निफ्टी के अभी लगभग 25,350 के स्तर के आसपास है। ऐसे में अगले साल तक 30,000 के स्तर तक पहुंचने के लिए इसमें करीब 18 प्रतिशत की तेजी की जरूरत होगी। भारत के मजबूत आर्थिक आधार, कंपनियों की अच्छी कमाई और घरेलू स्तर पर लगातार बनी हुई लिक्विडिटी को देखते हुए,इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि निफ्टी 2027 तक 30,000 के स्तर तक पहुंच सकता है।

कॉर्पोरेट अर्निंग में सुधार के साफ संकेत

उन्होंने आगे कहा कि कॉर्पोरेट अर्निंग में FY27 की दूसरी तिमाही (Q2) में ही सुधार दिखने लगा है। सालाना आधार पर, निफ्टी 50, निफ्टी मिडकैप 150 और निफ्टी स्मॉलकैप 250 में 22.3 प्रतिशत, 18.6 प्रतिशत और 36.8 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली है। बैंकिंग और IT सेक्टर की कमाई में 32.6 प्रतिशत और 12.5 प्रतिशत की मजबूत ग्रोथ देखने को मिली है।

कच्चे तेल की कीमतों में नरमी, मजबूत घरेलू मांग और ग्लोबल अनिश्चितताओं में कुछ कमी को देखते हुए उम्मीद है कि अर्निंग में मजबूती बनी रहेगी। अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 में निफ्टी 50 की कमाई में 14 प्रतिशत, निफ्टी मिडकैप 150 की कमाई में 10 प्रतिशत और निफ्टी स्मॉलकैप 250 की कमाई में 27 प्रतिशत की वृद्धि होगी।

GDP में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

इकोनॉमी पर बात करते हुए फिरोज अजीज ने कहा कि वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में भारत की GDP ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही। इसके चलते RBI ने पूरे साल के लिए अपने ग्रोथ अनुमान को 6.7 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.1 प्रतिशत कर दिया है। मजबूत घरेलू खपत, लगातार जारी पूंजीगत व्यय (capex), क्रेडिट ग्रोथ में अच्छी तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से आर्थिक गतिविधियों को सपोर्ट मिलने की उम्मीद है। हालांकि तिमाही ग्रोथ 7 प्रतिशत के आसपास घट-बढ़ सकती है, लेकिन भारत इस वित्तीय वर्ष में 7 प्रतिशत से अधिक की ग्रोथ को आसानी से बनाए रखने के लिए अच्छी स्थिति में है।

 

 

Silver Gold Price : MCX पर सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, जानिए आगे कैसी रह सकती है इनकी चाल

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।