Get App

जब पुलिस भी हार गई, तब AI ने किया कमाल! बचपन की एक फोटो से राजस्थान में मिली मंजू

सोनभद्र पुलिस ने AI की मदद से 5 साल से लापता मंजू खरवार को राजस्थान के चूरू से खोज लिया। पुलिस ने उनकी 19 साल पुरानी बचपन की फोटो से नई तस्वीर बनाई, जिसे परिवार वालों ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस मंजू तक पहुंच गई। उन्हें खोजने में मदद करने वाले सिपाही विजय पांडेय को इनाम देकर सम्मानित किया गया।

Roopali Sharmaअपडेटेड Nov 25, 2026 पर 12:49 PM
जब पुलिस भी हार गई, तब AI ने किया कमाल! बचपन की एक फोटो से राजस्थान में मिली मंजू

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में पुलिस ने AI की मदद से करीब 5 साल से लापता एक महिला को खोज निकाला है। 30 साल की मंजू खरवार राजस्थान के चूरू जिले में मिली हैं। खास बात यह है कि पुलिस के पास उनकी कोई नई तस्वीर नहीं थी। ऐसे में करीब 19 साल पुरानी बचपन की फोटो की मदद से उनकी मौजूदा उम्र के हिसाब से चेहरा तैयार किया गया। इसके लिए ChatGPT और Google Gemini का इस्तेमाल किया गया।

मंजू को खोजने में बभनी थाने में तैनात सिपाही विजय पांडेय की अहम भूमिका रही। AI से तैयार तस्वीर को परिवार वालों को दिखाया गया तो उन्होंने मंजू को पहचान लिया। इसके बाद पुलिस ने दूसरी जानकारियां जुटाईं और राजस्थान तक पहुंच गई। 16 अक्टूबर को पुलिस ने मंजू को चूरू जिले से सुरक्षित खोज निकाला।

कैसे शुरू हुई मंजू की तलाश?

मंजू सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के जोराही गांव की रहने वाली हैं। उनकी मां किस्मत देवी ने 14 जुलाई 2026 को पुलिस में बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार के मुताबिक, करीब 5 साल पहले गांव की ही एक महिला शादी कराने की बात कहकर मंजू को वाराणसी ले गई थी। इसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया। परिवार ने कई जगह तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें